ePaper

Chanakya Niti: चाणक्य की ये बातें हर पुरुष को समाज में दिलाएंगी सम्मान, जीवन में जरूर करें लागू

Updated at : 11 Apr 2025 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti for respect

AI Generated Image

Chanakya Niti: आज हम आपको चाणक्य नीति में बताई गयी कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ख्याल हर पुरुष को रखना चाहिए. जब आप इन बातों का ख्याल रखते हैं तो समाज में आपको हमेशा इज्जत मिलती है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता था. अपने जीवनकाल के दौरान इन्होंने कई तरह की नीतियों की रचना की जिन्हें बाद में हम सभी चाणक्य नीति के नाम से भी जानने लगे. अपनी नीतियों में चाणक्य ने कई तरह की बातों पर खुलकर चर्चा की है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ खास बातों का भी जिक्र किया है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ख्याल हर पुरुष को रखना चाहिए अगर उन्हें समाज में इज्जत की चाह है तो. जब आप इन बातों का ख्याल रखते हैं तो पूरा समाज आपका सम्मान करता है. केवल यहीं नहीं, जब एक पुरुष इन बातों का ख्याल रखता है तो उसके आस-पास मौजूद स्त्रियां भी उसके प्रति आकर्षित होती हैं और उसे पसंद करने लगती है. तो चलिए इन बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

महिलाओं का करें सम्मान

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप एक पुरुष हैं तो आपको हमेशा ही महिलाओं की इज्जत करनी चाहिए और उनके साथ सम्मान से पेश आना चाहिए. उन्होंने यह भी बताया है कि अगर कोई पुरुष अपनी माता की इज्जत करता है तो वह बाकी सभी स्त्रियों की इज्जत करता है. केवल यहीं नहीं, जो भी पुरुष अपने माता-पिता की इज्जत करता है वह जीवन में आगे चलकर एक बेहतरीन इंसान बन सकता है. इस तरह के लोगों को समाज में एक अच्छे उदहारण की तरह देखता है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन आदतों की वजह से दुनिया आपको समझती है बुद्धिमान, हर किसी से मिलता है सम्मान

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: शिक्षा भी इन लोगों को नहीं बना सकती बुद्धिमान, आखिर चाणक्य ने क्यों कही यह बात?

अच्छे शब्दों का हमेशा करें प्रयोग

चाणक्य नीति के अनुसार एक पुरुष को हमेशा समाज के बीच अच्छे शब्दों का ही प्रयोग करना चाहिए. अगर आप समाज के बीच बुरे शब्दों का प्रयोग करते हैं तो समाज में सभी आपको नापसंद करने लगते हैं. अगर आप सम्मान पाना चाहते हैं तो आपको समाज में हमेशा अच्छे शब्दों का ही इस्तेमाल करना चाहिए.

दूसरों की मदद के लिए हमेशा रहें तैयार

एक पुरुष को हमेशा दूसरों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए और अगर सामने वाले को जरूरत हो तो उसकी मदद भी करनी चाहिए. इस तरह के लोगों को समाज में अलग तरह का प्रेम और समान मिलता है. इसके अलावा जो पुरुष अपनी बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल कर दूसरों को हमेशा सही रास्ता दिखाता है उसे भी समाज में काफी ज्यादा सम्मान मिलता है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: आपके और आपकी सफलता के बीच रुकावट बनती हैं ये बुरी आदतें, जीवन में कभी नहीं कर पाते हैं तरक्की

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola