ePaper

Chanakya Niti: आदतें जिनसे जीवन में आती है रुकावट, उन्नति पाने के लिए तुरंत छोड़ें

Updated at : 18 Sep 2025 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti ( AI generated image)

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के विचार आज भी उनके विचार लोगों को मुश्किल परिस्थितियों में सही दिशा दिखाते हैं. अगर आप भी एअगर बढ़ना चाहते हैं तो इन आदतों से किनारा कर लें.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य प्राचीन भारत के महान शिक्षक, अर्थशास्त्री और कूटनीतिज्ञ थे. उनके विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं. उनकी नीतियों और विचारों का संकलन चाणक्य नीति के रूप में प्रसिद्ध है. इसमें जीवन के कई पहलुओं के ऊपर आचार्य चाणक्य के विचार देखने को मिलते हैं. ये नीतियां व्यक्ति के व्यक्तिगत, सामाजिक जीवन के पहलुओं पर भी प्रकाश डालती है. आज भी उनके विचार लोगों को मुश्किल परिस्थितियों में सही दिशा दिखाते हैं. जिंदगी में हर कोई सफल होना चाहता है पर कई बार कुछ आदतें सफलता के रास्ते में रुकावट का कारण बनती हैं. तो आइए जानते हैं इस बारे में. 

अपनी तारीफ करने से बचें 

आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को खुद की तारीफ करने से बचना चाहिए. अगर इंसान हर समय सिर्फ अपनी ही तारीफ करता रहे और खुद को सबसे अच्छा समझता है तो ऐसे व्यक्ति के साथ लोग जुड़ना नहीं चाहते हैं. इस कारण से ऐसे लोगों को सफलता पाने में मुश्किल होती है. जो लोग समझते हैं कि उन्हें सभी चीजों की जानकारी है और दूसरों को कम समझते हैं तो ये आदत भी आपको आगे बढ़ने से रोकती है.

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: हर कदम पर सफलता चाहिए तो अपनाएं चाणक्य के विचार

टालमटोल करने की आदत 

आज का काम कल पर टालना सफलता की राह में सबसे बड़ी बाधा है. जो इंसान समय पर काम नहीं करता, वह हमेशा पीछे रह जाता है. टालमटोल करने से इंसान की आदतें बिगड़ती हैं. अवसर हाथ से निकल जाते हैं और धीरे-धीरे आत्मविश्वास भी कम हो जाता है. 

दूसरों को नीचा दिखाना 

चाणक्य नीति के अनुसार, जो व्यक्ति दूसरों का अपमान करता है या उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करता है. ऐसा व्यक्ति अपना सम्मान खो देता है. अपने आप को अच्छा साबित करने के लिए दूसरों की आलोचना करने वाला व्यक्ति अपने रिश्तों को खराब करता है और अपनी छवि को बिगाड़ता है. 

अपनी बातों को बताना 

अगर आप अपनी योजना और जीवन से जुड़ी गुप्त बातों को दूसरों को बताते हैं तो ये आपकी उन्नति में रुकावट ला सकती हैं. आपकी बातों को जानकर लोग आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: चाणक्य नीति में छिपा है धन बढ़ाने का रहस्य, बस करें इन 3 बातों का पालन  

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: माता- पिता की कौन सी चीज बना देती हैं उन्हें बच्चों का दुश्मन 

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola