Chanakya Niti: घर की बरकत चुपचाप खा जाते हैं ये 5 राज, चाणक्य नीति से बड़ा खुलासा
Published by : Sameer Oraon Updated At : 20 Aug 2025 7:48 PM
चाणक्य की तस्वीर बायीं ओर और उसके ठीक बगल में एक घर से पैसा दूर जाते हुए, Pic Credit- Chatgpt
Chanakya Niti: हर कोई चाहता है कि उसके घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे. लेकिन कई बार मेहनत के बावजूद बरकत नहीं होती. जानिए चाणक्य नीति के अनुसार घर के वे 5 छुपे राज, जिनसे लक्ष्मी की कृपा आती है या चली जाती है.
Chanakya Niti: हर इंसान चाहता है कि उसके घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे. लेकिन कई बार कड़ी मेहनत करने के बावजूद मां लक्ष्मी की कृपा नहीं मिलती और घर में पैसों की तंगी बनी रहती है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में ऐसे कई कारण बताए हैं, जिनसे घर में बरकत चली जाती है. अगर इंसान इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें तो उसका जीवन खुशहाल हो सकता है. आइए जानते हैं चाणक्य नीति के अनुसार घर के 5 ऐसे छुपे राज, जो आपकी समृद्धि को प्रभावित करते हैं.
घर का माहौल और आपसी झगड़े
चाणक्य कहते हैं कि जिस घर में हर समय लड़ाई-झगड़े और कड़वे बोल होते हैं, वहां लक्ष्मी कभी टिकती नहीं. अगर घर में शांति, प्रेम और मधुरता होगी तो सुख-समृद्धि का निवास होगा.
Also Read: चाणक्य की ये 3 मंत्र बदल देंगी आपकी किस्मत, नौकरी और बिजनेस दोनों में छप्पर फाड़ सफलता
देर से उठना और आलस्य करना
सुबह देर तक सोना और काम टालते रहना भी घर की बरकत छीन लेता है. आचार्य का मानना था कि जो व्यक्ति सूर्योदय से पहले उठकर काम शुरू करता है, उसके घर में कभी धन की कमी नहीं होती.
भोजन का अपमान करना
घर में भोजन का अपमान भी धन की हानि का बड़ा कारण है. चाणक्य के अनुसार इंसान को कभी भी भोजन का अनादर नहीं करना चाहिए. क्योंकि अन्न ही धन की लक्ष्मी का स्वरूप है. इसे बर्बाद करना या बिना आदर के फेंकना दरिद्रता को न्योता देता है.
गलत संगति और आदतें
यदि परिवार के सदस्य बुरी संगति में पड़ जाएं, नशा या अनैतिक काम करने लगें तो घर की लक्ष्मी धीरे-धीरे दूर हो जाती है. सही मार्ग और सदाचार अपनाने वाले घर में हमेशा बरकत बनी रहती है.
साफ-सफाई और पूजा स्थल की पवित्रता
गंदगी, अव्यवस्था और पूजा स्थल की उपेक्षा भी घर की लक्ष्मी को नाराज कर देती है. आचार्य का कहना है कि स्वच्छ और सुसज्जित घर में देवी-देवताओं का वास होता है और वहीं लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है.
Also Read: Chanakya Niti: क्यों सबसे करीबी दोस्त ही बन जाता है सबसे बड़ा दुश्मन? जानें चाणक्य की चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










