ePaper

चाणक्य की ये 3 मंत्र बदल देंगी आपकी किस्मत, नौकरी और बिजनेस दोनों में छप्पर फाड़ सफलता

Updated at : 19 Aug 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

आचर्य चाणक्य की तस्वीर बायीं तरफ और दायीं ओर नौकरी व बिजनेस का सिंबोलिक इमेज, Pic Credit- Chatgpt

Chanakya Niti: चाणक्य केवल राजनीति और कूटनीति के ही माहिर नहीं थे, बल्कि नौकरी और बिजनेस के लिए भी उनकी नीतियां आज तक गेम चेंजर मानी जाती हैं. जानिए चाणक्य की 3 खास नीतियां जो आपकी किस्मत बदल सकती हैं और करियर व व्यवसाय में सफलता दिला सकती हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: चाणक्य केवल राजनीति और कूटनीति के ही माहिर नहीं थे, बल्कि जीवन प्रबंधन, नौकरी और व्यापार संबंधी मामलों के भी बड़े जानकार थे. उनकी बताई कई नीतियां आज भी लोगों को नयी दिशा दिखाती हैं. जिन लोगों ने उनकी नीतियों को केवल पढ़ा ही नहीं बल्कि उसे अपनाया भी है तो उन्हें फायदा भी मिला. आइए जानते हैं ऐसी 3 खास चाणक्य नीतियां जो आज भी नौकरी और बिजनेस में गेम चेंजर साबित हो सकती हैं.

सही समय पर सही निर्णय लेना

चाणक्य का साफ मानना था कि सही अवसर का इंतजार करने वाला ही विजेता बनता है. नौकरी और बिजनेस दोनों में समय की अहमियत सबसे ज्यादा होती है. अगर आप सही समय पर सही फैसला ले लेते हैं तो सफलता तय है. यही कारण है कि कई लोग कम साधनों के बावजूद आगे निकल जाते हैं.

Also Read: Chanakya Niti: हर रिश्ते में क्यों आती है दूरी? चाणक्य नीति देती है चौंकाने वाला जवाब

अपनी गुप्त बातों को किसी के साथ शेयर न करना

चाणक्य नीति में कहा गया है कि अपनी रणनीति, आय, पारिवारिक समस्याएं और योजनाएं हमेशा गुप्त रखनी चाहिए. नौकरी में यह नियम उतना ही महत्वपूर्ण है जितना बिजनेस में है. अगर आप अपनी रणनीति को अमल में लाने से पहले ही बता देंगे, तो प्रतिस्पर्धी उसका गलत फायदा उठा सकते हैं. क्योंकि अपने मन की बातें फैलते देर नहीं लगती.

ज्ञान और अनुशासन सबसे बड़ा हथियार

चाणक्य मानते थे कि ज्ञान और अनुशासन ही इंसान को महान बनाते हैं. नौकरी में मेहनत, समय पर काम और सीखने की आदत तरक्की की कुंजी है. वहीं बिजनेस में सही जानकारी, मार्केट रिसर्च और अनुशासन सफलता दिलाते हैं. जो लोग इन दोनों को अपनाते हैं, वे हमेशा आगे बढ़ते हैं. आज के प्रतियोगी दुनिया में भी चाणक्य की ये नीतियां उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी प्राचीन काल में थीं. अगर इन्हें जीवन में उतार लिया जाए तो नौकरी और बिजनेस दोनों में सफलता मिलना तय है.

Also Read: Chanakya Niti: रिश्तों में सबसे खतरनाक होते हैं ये लोग, धोखा खाने से बचने के लिए जानें आचार्य चाणक्य की चेतावनी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola