Chanakya Niti: रिश्तों में सबसे खतरनाक होते हैं ये लोग, धोखा खाने से बचने के लिए जानें आचार्य चाणक्य की चेतावनी

AI generated image
Chanakya Niti: अगर आप जीवन में धोखा खाने से बचना चाहते हैं तो आपको आचार्य चाणक्य की इन बातों को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए. इन बातों का ख्याल रखने से आप धोखा खाने से भी बचे रहेंगे साथ ही आपकी इज्जत भी बची हुई रहेगी.
Chanakya Niti: जीवन में रिश्तों की अहमियत बहुत गहरी होती है. चाहे परिवार हो, दोस्त हों या फिर समाज के रिश्ते ये सभी हमारे सुख-दुख के साथी बनते हैं. रिश्तों से हमें मेंटल सपोर्ट, प्यार और कॉन्फिडेंस मिलता है. लेकिन जब इन्हीं रिश्तों में धोखा मिलता है तो इंसान का भरोसा टूट जाता है और जिंदगी में निगेटिविटी बढ़ जाती है. आचार्य चाणक्य, जिन्हें महान पॉलिटीशिएन, इकोनॉमिस्ट और पॉलिसी मेकर के रूप में जाना जाता है, ने अपनी चाणक्य नीति में रिश्तों और ह्यूमन बिहेवियर से जुड़ी कई बातें बताई हैं. उन्होंने यह समझाया है कि किन लोगों पर भरोसा करना चाहिए और किनसे दूरी बनाए रखना ही समझदारी है. चाणक्य का मानना था कि अगर इंसान इन नीतियों को जीवन में अपनाए, तो वह न सिर्फ धोखे से बच सकता है बल्कि अच्छे रिश्तों की पहचान करके जीवन को और खुशहाल बना सकता है.
झूठ बोलने वाले से सावधान
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति बार-बार झूठ बोलता है, उस पर भरोसा करना सबसे बड़ी गलती है. ऐसे लोग समय आने पर अपने फायदे के लिए किसी को भी धोखा दे सकते हैं. इसलिए झूठ बोलने वाले व्यक्तियों से हमेशा दूरी बनाए रखना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: बिना एक शब्द कहे सामने वाले से मनवा लें अपनी बात! आचार्य चाणक्य से सीखें ये गजब का हुनर
गुस्सैल स्वभाव वाले से दूरी
चाणक्य नीति के अनुसार जो व्यक्ति छोटी-सी बात पर गुस्सा हो जाता है और अपना आपा खो देता है, उससे रिश्ते निभाना मुश्किल होता है. ऐसे लोग आवेश में आकर कुछ भी कह या कर सकते हैं, जिससे रिश्ते बिगड़ने का खतरा बढ़ जाता है.
सीक्रेट न बताने की सलाह
रिश्तों में भरोसा जरूरी है, लेकिन हर किसी के साथ अपने सीक्रेट शेयर करना समझदारी नहीं है. चाणक्य कहते हैं कि अपनी कमजोरियां और सीक्रेट बातें केवल भरोसेमंद और सच्चे व्यक्ति से ही शेयर करें. वरना ये बातें आपके खिलाफ भी इस्तेमाल हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: सामने वाला आपकी बार-बार कर रहा है बेइज्जती? इस तरह हमेशा के लिए बंद कर दें उसका मुंह
स्वार्थी व्यक्ति पर भरोसा न करें
आचार्य चाणक्य का मानना था कि स्वार्थी लोग केवल अपने फायदे के लिए रिश्ते रखते हैं. जब तक उन्हें फायदा मिलता है, वे साथ रहते हैं, लेकिन जैसे ही उनकी जरूरत पूरी हो जाती है, वे धोखा देने से पीछे नहीं हटते.
लालची व्यक्ति से दूरी
जो व्यक्ति हमेशा दूसरों की चीज़ों पर नजर रखता है या लालच में अंधा हो जाता है, उस पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए. लालच इंसान को गलत रास्ते पर ले जाता है और ऐसे लोग अपने रिश्तेदारों तक को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










