Chana Dal Barfi: स्पेशल ओकेजन पर ट्राई करें चना दाल बर्फी, आसान विधि से बनाएं

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 04 Sep 2025 1:24 PM

विज्ञापन

chana dal barfi ( AI Image)

Chana Dal Barfi: चना दाल से आपने कई चीजों को ट्राई किया होगा. इससे दाल तड़का, चीला जैसी डिश को बनाया जाता है. लेकिन, क्या आपने चना दाल से बनी मिठाई का सेवन किया है? इस आर्टिकल से जानते हैं चना दाल बर्फी बनाने की विधि.

विज्ञापन

Chana Dal Barfi: त्योहारों का मौसम हो या घर में कोई खास मौका मिठाई के बिना सब अधूरा लगता है. इन मौकों पर घरों में कई तरह की मिठाइयां बनाई जाती है जिनमें सबसे आम है बेसन या नारियल से बनी मिठाई. अगर आप कुछ नई मिठाई ट्राई करना चाहते हैं तो आप चना दाल बर्फी को जरूर बनाएं. ये हल्की-सी खुशबू और मुंह में घुल वाला स्वाद इस मिठाई को खास बनाता है और हर किसी का फेवरेट बना देता है. तो आइए जानते हैं चना दाल बर्फी बनाने की आसान रेसिपी. 

चना दाल बर्फी के लिए सामग्री 

  • चना दाल- 1 कप
  • दूध- 2 कप
  • घी- 4 बड़े चम्मच
  • चीनी- 1 कप
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • काजू- एक चम्मच बारीक कटा हुआ
  • बादाम- एक चम्मच बारीक कटा हुआ
  • पिस्ता- एक चम्मच बारीक कटा हुआ

यह भी पढ़ें- Ginger Pickle Recipe: कम चीजों से तैयार करें अदरक का अचार, नोट करें रेसिपी

चना दाल बर्फी बनाने की विधि (Chana Dal Barfi Recipe)

  • चना दाल बर्फी की रेसिपी को बनाने के लिए आप चना दाल को अच्छे से धोकर 4-5 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें. अब पानी को छानकर अलग कर लें. डाल को किसी कपड़े के ऊपर सूखने के लिए डाल दें.
  • अब एक कड़ाही को गर्म करें और इसमें घी को डालें. दाल को डालकर आप इसे फ्राई करें. जब ये अच्छे से रोस्ट हो जाए और अच्छी खुशबू आने लगे तब आप इसे निकाल लें और ठंडा होने बार बारीक पीस लें. एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें दाल के मिश्रण को डालकर कम आंच पर खुशबूदार होने तक लगातार चलाते हुए भूनें. अब आप इसमें दूध डालें और चीनी डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं.
  • इस मिश्रण को लगातार चलाते रहें जब तक वह कड़ाही छोड़ने न लगे. अब इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  • एक प्लेट या ट्रे में घी लगाकर मिश्रण फैलाएं और ऊपर से मेवे सजाएं. ठंडा होने पर मनपसंद शेप में काटकर सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें- Sabudana Soup: बारिश की शाम का परफेक्ट साथी, घर पर आसानी से बनाएं साबूदाना सूप

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola