Ginger Pickle Recipe: कम चीजों से तैयार करें अदरक का अचार, नोट करें रेसिपी

अदरक का अचार (AI इमेज)
Ginger Pickle Recipe: इस आर्टिकल में हम आपको अदरक अचार बनाने की आसान और टेस्टी रेसिपी बताएंगे. इस रेसिपी की मदद से आप इसे घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं.
Ginger Pickle Recipe: अचार खाने का अहम हिस्सा है. ये बेस्वाद खाने में स्वाद को बढ़ा देता है. मसालेदार, तीखा और खट्टा स्वाद खाने को और भी लजीज बना देता है. गर्मी के दिनों में आम का अचार बहुत ही आम है पर अचार को और भी कई चीजों से बनाया जाता है. अदरक का अचार एक अच्छा ऑप्शन है अगर आप कुछ तीखा और चटपटा खाना चाहते हैं. ये सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. अदरक अचार बनाना आसान है, और इसका स्वाद भी मन को भाने वाला होता है और कम चीजों से तैयार हो जाता है. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से अदरक के अचार को बनाने के तरीके के बारे में.
अदरक का अचार बनाने के लिए सामग्री
- ताजा अदरक- पतले टुकड़ों में कटे हुए एक कप
- नींबू का रस- 3 बड़े चम्मच
- नमक- 2 बड़े चम्मच स्वादानुसार
- हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच स्वादानुसार
- हींग- 1 चुटकी
यह भी पढ़ें- Sabudana Aloo Chilla: नाश्ते को बनाएं स्पेशल, तैयार करें साबूदाना आलू चीला
अदरक का अचार बनाने की विधि (Ginger Pickle Recipe)
- अदरक का अचार बनाने के लिए आप अदरक को अच्छे से धोकर छील लें. फिर आप इसे छोटे-छोटे टुकड़ों या पतले स्लाइस में काट लें.
- आप कटे हुए अदरक को एक साफ तौलिये या धूप में हल्का सुखा लें. अब एक बड़े कटोरे में अदरक डालें. इसमें आप हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, हींग और नमक को मिक्स करें.
- इस मिश्रण में अब आप नींबू का रस को मिक्स करें. इसे अच्छे से मिलाएं जिससे सभी टुकड़ों पर मसाले अच्छे से मिक्स हो पाएं.अचार को किसी साफ और सूखे कांच के जार में भर दें. इस जार को कम से कम 2-3 दिन धूप में रखें अदरक अच्छे से मसालों को सोख सके और अचार का स्वाद बढ़ जाए. आप इस अचार को 15-20 तक स्टोर कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार
यह भी पढ़ें- Sabudana Soup: बारिश की शाम का परफेक्ट साथी, घर पर आसानी से बनाएं साबूदाना सूप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










