Sabudana Aloo Chilla: नाश्ते को बनाएं स्पेशल, तैयार करें साबूदाना आलू चीला
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 04 Sep 2025 9:28 AM
साबूदाना आलू चीला (AI इमेज)
Sabudana Aloo Chilla: नाश्ते में करना है कुछ अलग ट्राई तो साबूदाना आलू चीला आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. ये आसान रेसिपी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से साबूदाना आलू चीला बनाने की विधि.
Sabudana Aloo Chilla: सुबह के नाश्ते में आप भी कुछ अलग और टेस्टी खाना चाहते हैं तो आप साबूदाने का इस्तेमाल कर सकते हैं. चीला को अक्सर ब्रेकफास्ट में सेवन करते हैं. आप साबूदाना से साबूदाना आलू चीला को बना सकते हैं. ये बहुत ही टेस्टी रेसिपी है और आप इसे लंच में भी ले जा सकते हैं. इसे बनाना आसान है और बच्चे भी इसे खूब पसंद करेंगे.
साबूदाना आलू चीला के लिए सामग्री
साबूदाना- 1 कप
आलू- 2 उबले हुए
हरी मिर्च- 1-2 बारीक कटी हुई
अदरक- 1 छोटी चम्मच कद्दूकस किया हुआ
नमक- स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर- छोटी चम्मच
हरा धनिया- 2 बड़ी चम्मच बारीक कटा हुआ
चावल का आटा- 2 चम्मच
तेल
यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार
साबूदाना आलू चीला बनाने की विधि (Sabudana Aloo Chilla Recipe)
- साबूदाना को रात भर या कम से कम 6 घंटे पानी में भिगो दें. अब पानी को छानकर अलग रख दें.
- अब साबूदाना को मिक्सी में पानी डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को आप स्मूद बनाएं. इसे एक बाउल में निकाल लें और इसमें आप उबला हुआ आलू को डाल दें. इसमें आप हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, नमक, काली मिर्च और हरा धनिया को मिक्स कर दें. इसमें आप दो चम्मच चावल का आटा मिक्स कर दें. अगर घोल ज्यादा गाढ़ा है तो पानी मिक्स कर के इसे पतला कर लें. इसे ज्यादा पतला नहीं करना है.
- अब चीला बनाने के लिए एक तवा को गर्म करें. इसमें थोड़ा सा तेल को डालें. अब एक बड़े चम्मच की मदद से बैटर को तवे पर गोल कर के फैला दें. इसे एक साइड से अच्छे से पका लें. तेल डालकर दूसरे साइड से भी इसे आप पका लें. जब ये दोनों तरफ से पक जाए तब आप इसे निकाल लें और बाकी बचे बैटर से चीला तैयार कर चटनी के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें- Sabudana Soup: बारिश की शाम का परफेक्ट साथी, घर पर आसानी से बनाएं साबूदाना सूप
यह भी पढ़ें- Potato Bites Recipe: स्पेशल इवनिंग स्नैक्स आइडिया, आलू से बनाएं झटपट टेस्टी पोटैटो बाइट्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










