Sabudana Soup: बारिश की शाम का परफेक्ट साथी, घर पर आसानी से बनाएं साबूदाना सूप
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 02 Sep 2025 8:21 AM
साबूदाना सूप रेसिपी (AI इमेज)
Sabudana Soup: साबूदाना से कई चीजों को तैयार किया जाता है जिसमें साबूदाने की खिचड़ी का सेवन अक्सर किया जाता है. साबूदाने का इस्तेमाल खासकर व्रत में होता है. आप साबूदाना की मदद से सूप तैयार कर सकते हैं और इसका स्वाद आपको बहुत पसंद आएगा.
Sabudana Soup: जब कुछ हल्का खाने का मन हो तो सूप एक अच्छा ऑप्शन है. बारिश और ठंड के दिनों में सूप का सेवन लोग चाव से करते हैं. साबूदाना का सेवन आमतौर पर व्रत में किया जाता है और इससे खीर, खिचड़ी जैसे व्यंजन बनाए जाते हैं. आप साबूदाना से सूप बना सकते हैं. ये खाने में स्वादिष्ट होता है. ये सूप हेल्दी और लाइट रेसिपी ऑप्शन है जो स्वाद और पोषण दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. तो आइए जानते हैं इस सूप को बनाने की विधि.
साबूदाना सूप बनाने के लिए सामग्री
- साबूदाना- आधा कप
- घी- 1 छोटा चम्मच
- जीरा- आधा छोटा चम्मच
- अदरक कद्दूकस किया हुआ- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
- आलू- 1 छोटा
- मूंगफली- 2 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- पानी- 3 कप
- हरा धनिया- बारीक कटा हुआ दो चम्मच
- गाजर- एक बारीक कटा हुआ
- बीन्स- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
यह भी पढ़ें- Potato Bites Recipe: स्पेशल इवनिंग स्नैक्स आइडिया, आलू से बनाएं झटपट टेस्टी पोटैटो बाइट्स
साबूदाना सूप बनाने की विधि
- साबूदाना सूप बनाने के लिए सबसे पहले आप साबूदाने को धोकर 7-8 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. अब साबूदाना से पानी छानकर अलग कर लें.
- अब एक कुकर में घी को गरम करें और जीरा डालें. इसमें आप अदरक और हरी मिर्च डालकर कुछ देर तक पकाएं.अब आप इसमें बारीक कटा हुआ गाजर और बीन्स को मिक्स कर दें. इसे अच्छे से पका लें. इसमें उबले आलू के टुकड़े डालें और हल्का भून लें.
- अब इसमें साबूदाना डालें और पानी डालें. इसमें आप नमक, मूंगफली को दरदरा पीस कर डाल दें. इसमें काली मिर्च डालें और अच्छी तरह से मिलाएं. कुकर को बंद करें और 2 सीटी तक पका लें. एक बार इसे चेक कर लें ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमागरम परोसें. आपका साबूदाना का सूप तैयार है. आप साबूदाने के सूप में पसंद की और भी सब्जियों को डाल सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Moong Dal Tikki: मूंग दाल टिक्की बनाएं, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का मन करे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










