Best Holiday Destination: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं यह 5 हिल स्टेशन, कम पैसों में मिलेगा पूरा मजा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2022 1:16 PM

विज्ञापन

अगर आप भी सितंबर के महीने में कहीं घूमने जाने का प्लान बने रहे हैं, लेकिन कन्फ्यूज हैं कि कहां घूमने जाए, कौन सी जगह बेस्ट होगी. तो ये खबर आपके लिए है. आप इस मौसम में भारत के स्विट्जरलैंड सहित शिमला जैसी जगह घूम सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

सितंबर के महीने में अगर आप कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं, तो दार्जिलिंग एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है. यहां आप चाय के बागान के साथ-साथ खूबसूरत पहाड़ों का भी आनंद उठा सकते हैं. दार्जिलिंग के टॉय ट्रेन में घूमने की हर किसी की इच्छा होती है, तो यहां आईये और इसका आनंद उठाइएं

undefined

हिमाचल प्रदेश का कल्लू हर किसी का फेवरेट डेस्टिनेशन में से एक है. यहां लोगों को बड़े-बड़े पहाड़ों और पड़ों के बीच काफी मजा आता है. कुल्लू से आप राशोल और कसोल सहित शार्ट ट्रिप के लिए भी जा सकते हैं. कुल्लू में देखने लायक जगहों के अलावा आप यहां दोस्तों या फैमिली के साथ एडवेंचर एक्टिविटीज में भी शामिल हो सकते हैं.

undefined

गर्मियों के मौसम में नैनीताल घूमना एक अच्छा ऑप्शन है. यहां आपको कई सारी बेहतरीन जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा. यहां आप सुंदर नजारों के साथ झील में बोटिंग कर सकते हैं.

undefined

शिमला घूमना हर किसी के बकेट लिस्ट में शामिल है. यहां आप किसी भी मौसम में घूम सकते हैं और खूबसूरत जगहों का आनंद ले सकते है. यहां पर टिकट, होटल बुकिंग के साथ 5-6 हजार ही खर्च होंगे. बस इस बात का ध्यान रखें कि प्राइवेट टैक्सी का यूज न करके शेयरिंग टैक्सी का यूज करें.

undefined

उत्तराखंड में हिमालय के नक्शेकदम पर बसा कौसानी को मिनी स्वर्ग के नाम से भी जाना जाता है. ये जगह अपने प्राकृतिक सौंदर्य, नंदा देवी और पंचचुली जैसी खूबसूरत जगहों के लिए काफी ज्यादा फेमस है. इसे भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola