ब्लैकहेड्स ने छीन ली चेहरे की खूबसूरती? जानें छुटकारा पाने का तरीका

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 18 Aug 2024 8:30 PM

विज्ञापन

Beauty Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिनका इस्तेमाल कर आप ब्लैकहेड की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.

विज्ञापन

How to Remove Blackheads at Home: हम सभी यह चाहते हैं कि हमारा चेहरा हमेशा खूबसूरत बना रहे. जब हमारी त्वचा खूबसूरत होती है तो ऐसे में हमें अपने आप में एक अलग तरह का आत्मविश्वास महसूस होता है. हम खुद में अच्छा महसूस करते हैं और इसके साथ ही हमारे आस-पास रहने वाले लोग भी हमारी सराहना करते हैं. लेकिन, कई बार ऐसा होता है कि चेहरे पर या फिर नाक के आसपास ब्लैकहेड्स होने की वजह से हमारी खूबसूरती फीकी पड़ जाती है. इससे छुटकारा पाने के लिए हम मार्केट में मौजूद कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी हमें इससे छुटकारा नहीं मिलता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप काफी आसानी से अपने घर पर ही ब्लैकहेड की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

मुल्तानी मिट्टी में मिला दें शहद और नींबू

अगर आप ब्लैकहेड्स की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में मुल्तानी मिट्टी के साथ शहद और नींबू को मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. मुल्तानी मिट्टी और शहद आपस में मिलकर आपकी स्किन को क्लीन करते हैं जबकि, नींबू स्किन से बैक्टीरिया को खत्म करने में आपकी मदद करता है. इन तीनो चीजों को आपस में मिलाकर आपको अपने चेहरे पर लगा लेना है और इसके सूखने का इंतजार करना है. जब यह हल्का सूख जाए तो इस पेस्ट को हल्के हाथों से अपने चेहरे पर रगड़ें. इसके बाद आपको इस मास्क को सूखने के लिए छोड़ देना है.

Also Read: Beauty Tips: काले और बेजान होठों को फिर से बनाएं गुलाबी और खूबसूरत, जानें क्या है तरीका

Also Read: Skin Care Tips: क्लीन स्किन पाने के लिए फॉलो करें ये नाइट स्किन केयर रूटीन

टूथपेस्ट

अगर आप ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे बेहतर होता है स्क्रब का इस्तेमाल करना। गर आप स्क्रब करना चाहते हैं तो घर पर मौजूद टूथपेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सबसे पहले टूथपेस्ट को आपको अपने चेहरे पर लगा लेना होगा और इसके बाद इसे थोड़ी देर के लिए चेहरे पर ही छोड़ देना होगा. आपके चेहरे पर जो भी ब्लैकहेड्स होंगे वह अपने आप फूलकर बाहर निकल आएंगे. एक कॉटन बॉल की मदद से आप आप अपने चेहरे को साफ़ कर सकते हैं.

बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल

अगर आप ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक चम्मच बेकिंग सोडा और आधा चम्मच नींबू के रस की जरुरत होगी. इन दोनों ही चीजों को आपस में मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और उस जगह पर लगा दें जहां पर ब्लैकहेड्स हैं. थोड़ी देर बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें.

Also Read: Beauty Tips: गुलाब की तरह खिल उठेगा मुरझाया हुआ चेहरा, जानें क्या है तरीका

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola