Bathua-Aloo Puri: सर्दियों की सुबह को बनाएं खास, नाश्ते में ट्राई करें बथुआ-आलू की पूरी

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

बथुआ आलू पूरी (AI Image)

Bathua-Aloo Puri: ठंड के मौसम में आप भी बथुआ के पत्तों से बनी डिशेज खाना पसंद करते हैं तो नाश्ते में बथुआ-आलू की पूरी को ट्राई कर सकते हैं. आइए जानते हैं बथुआ-आलू की पूरी को तैयार करने का तरीका.

विज्ञापन

Bathua-Aloo Puri: सर्दियों के मौसम में अगर नाश्ते में गरमा-गरम पूरी मिल जाए तो दिन की शुरुआत शानदार हो जाती है. ठंड के मौसम में गर्म पूरी को सब्जी, चटनी या अचार के साथ खाने का अपना अलग ही मजा होता है. अगर आप भी पूरी खाना पसंद करते हैं तो बथुआ-आलू की पूरी को सर्दियों में जरूर ट्राई करें. इस पूरी को आप सुबह के नाश्ते में आसानी से बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं बथुआ-आलू की पूरी बनाने की रेसिपी. 

बथुआ-आलू की पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आटा- 2 कप
  • बथुआ- 1 कप
  • आलू- 2 उबले हुए
  • अजवाइन- आधा चम्मच 
  • अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर-  आधा छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च- 1 
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार

बथुआ-आलू की पूरी को कैसे तैयार करें?

  • बथुआ आलू पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आप बथुआ के पत्तों को अच्छे से धो लें और इसे उबाल लें. उबले हुए बथुआ के पत्तों को मिक्सी जार में डाल दें. इसमें आप हरी मिर्च और अदरक का टुकड़ा डालकर बारीक पीस लें. 
  • अब आप एक बड़े बर्तन में आटा लें. इसमें आप स्वादानुसार नमक, 2 चम्मच तेल और अजवाइन डालकर अच्छे से मिला लें. इसके बाद आप आलू को मैश करके डाल दें. फिर आप बथुआ के पेस्ट, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डाल दें. सभी चीजों को मिलाकर आटा गूंथ लें. आटे को 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. 
  • अब आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर बेल लें. कड़ाही में तेल गर्म करें और पूरी डालकर तल लें. इस तरीके से आप सारी पूरियां तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व

यह भी पढ़ें- Winter Special Aloo-Gajar Tikki: सर्दियों में गरमा-गरम स्नैक्स खाना है पसंद, तो तैयार करें आलू-गाजर की टिक्की

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola