Baby Names: आपके घर के चिराग पर खूब जचेंगे ये कूल और पॉपुलर नाम, यहां देखें लिस्ट और जानें अर्थ

pic credits: pexels
Baby Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस लिस्ट में से उसके लिए एक कूल और पॉपुलर नाम चुन सकते हैं. चलिए डालते हैं लिस्ट पर नजर और जानते हैं इनके अर्थ.
Baby Names: घर पर जब एक बेटे का जन्म होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है. सभी इस नन्ही सी जान के पीछे लग जाते हैं. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस बच्चे की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. जब एक बच्चे का जन्म होता है तो पूरे परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. ऐसे में आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर एक बेटे का जन्म हुआ है. आज हम आपके घर के इस नन्हें से चिराग के लिए बेहद ही कूल और पॉपुलर नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. ये सभी नाम सिर्फ सुनने में ही जबरदस्त नहीं है बल्कि इन नामों के जो अर्थ हैं वे भी काफी ज्यादा मनमोहक हैं. जब आप इस लिस्ट में से अपने बेटे के लिए एक नाम का चुनाव करते हैं तो सुनने वाले भी इन नामों की तारीफ करते थकते नहीं हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते है एक नजर और साथ ही जानते हैं इन नामों के अर्थ.
बेटे के लिए कूल और पॉपुलर नाम
- अन्वय: इस नाम का अर्थ होता है सम्मिलित या फिर एकीकरण.
- अमिक: इस नाम का अर्थ होता है दोस्ताना.
- अनय: इस नाम का अर्थ होता है बिना किसी श्रेष्ठ के या फिर जो अद्वितीय है.
- अव्यय: इस नाम का अर्थ होता है अनिर्वचनीय या फिर शाश्वत.
- वंश: इस नाम का अर्थ होता है वंश या फिर परिवार.
- वरुणेश: इस नाम का अर्थ होता है जल के देवता.
- व्योम: इस नाम का अर्थ होता है आकाश या फिर अन्तरिक्ष.
- व्रज: इस नाम का अर्थ होता है कृष्ण का घर.
- उज्जवल: इस नाम का अर्थ होता है शुद्ध या फिर ब्राइट.
- उशीन: इस नाम का अर्थ होता है शक्ति.
- उत्कर्ष: इस नाम का अर्थ होता है प्रगति या फिर सफलता.
- तक्ष: इस नाम का अर्थ होता है आविष्कार करना.
- सुमंत: इस नाम का अर्थ होता है ज्ञानी.
- ओवी: इस नाम का अर्थ होता है पवित्र संदेश.
- कौशल: इस नाम का अर्थ होता है निपुण या फिर चतुर.
- दक्षीश: इस नाम का अर्थ होता है इच्छा.
- चिरान: इस नाम का अर्थ होता है हमेशा के लिए.
- ब्रवीन: इस नाम का अर्थ होता है बहादुर.
- हनिष्क: इस नाम का अर्थ होता है मिठास.
ये भी पढ़ें: Baby Names: सभी के दिल में अपनी जगह बना लेंगे आपके बेटे के ये मनमोहक नाम, सुनने वाले भी तारीफ करने से नहीं हटेंगे पीछे
ये भी पढ़ें: Baby Names: शायद ही आपके बेटे के लिए कहीं और मिले इनसे बेहतरीन नाम, अर्थ जानकर प्रसन्न हो जाएंगे आप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










