ePaper

Mix Veg Kofta Recipe: मिनटों में बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी मिक्स वेज कोफ्ता

Updated at : 13 Jan 2026 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
Mix Veg Kofta Recipe: मिनटों में बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी मिक्स वेज कोफ्ता

Mix Veg Kofta Recipe

Mix Veg Kofta Recipe : सर्दियों के मौसम में अगर कुछ क्रिस्पी और टेस्टी खाने का मन कर रहा है तो मिनटों में बनाए क्रिस्पी और टेस्टी मिक्स वेज कोफ्ता.

विज्ञापन

Mix Veg Kofta Recipe: घर पर जब कोई खास मेहमान आने वाला होता है या वीकेंड पर कुछ स्पेशल बनाने का मन होता है तो सबसे पहले ख्याल पनीर का आता है. लेकिन अगर आप पनीर खाकर बोर हो चुके हैं और घर में रखी ताजी सब्जियों को एक शाही अंदाज देना चाहते हैं तो मिक्स वेज कोफ्ता से बेहतर कुछ भी नहीं है.सर्दियों के मौसम में मिलने वाली ताजी फूलगोभी, गाजर, बीन्स और मटर के मेल से बने ये कोफ्ते स्वाद में जितने लाजवाब होते हैं देखने में उतने ही शानदार लगते हैं.तो चलिये जानते है आखिर कैसे बनाते हैं क्रिस्पी और टेस्टी मिक्स वेज कोफ्ता.

सामग्री

  • गाजर – 1 (कद्दूकस की हुई)
  • पत्ता गोभी – 1 कप (कद्दूकस की हुई)
  • बीन्स – ½ कप (बारीक कटी)
  • मटर – ½ कप (उबली हुई)
  • आलू – 1 (उबला और मैश किया हुआ)
  • बेसन – 3–4 चम्मच
  • कॉर्नफ्लोर – 2 चम्मच
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस)
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • लाल मिर्च – ½ छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच
  • तेल – तलने के लिए

बनाने की विधि

  • सभी कद्दूकस की हुई सब्ज़ियों को अच्छे से निचोड़ लें ताकि पानी निकल जाए.
  • अब एक बर्तन में सब्जियां, आलू, बेसन, कॉर्नफ्लोर और सारे मसाले डालकर अच्छे से मिलाएं.
  • मिश्रण से छोटे-छोटे कोफ्ते बना लें.
  • कढ़ाही में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर कोफ्तों को सुनहरा होने तक तल लें.
  • टिशू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए.
  • इन्हें हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ स्नैक की तरह परोसें.
  • चाहें तो इन्हें कोफ्ता करी में भी डाल सकते हैं.

Makar Sankranti Special Dahi Chura: इस संक्रांति घर पर लें असली बिहारी स्टाइल दही-चूड़ा का आनंद,जानें सही तरीका

Also read : Gajar ki Rasmalai Recipe: गाजर का हलवा छोड़िए, इस सर्दी बनाएं यह नई और शाही मिठाई

Also read : Sugar Free Gajar ka Halwa Recipe: बिना चीनी के बनाएं हलवाई जैसा लजीज गाजर का हलवा

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola