ePaper

Makar Sankranti Special Dahi Chura: इस संक्रांति घर पर लें असली बिहारी स्टाइल दही-चूड़ा का आनंद, जानें सही तरीका

Updated at : 13 Jan 2026 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
Makar Sankranti Special Dahi Chura: इस संक्रांति घर पर लें असली बिहारी स्टाइल दही-चूड़ा का आनंद, जानें सही तरीका

Makar Sankranti Special Dahi Chura

Makar Sankranti Special Dahi Chura : इस संक्रांति घर पर लें असली बिहारी स्टाइल दही-चूड़ा और गुड़ का आनंद.जानें इसे परोसने का सही तरीका इसके लाजवाब फायदे.

विज्ञापन

Makar Sankranti Special Dahi Chura : मकर संक्रांति का त्योहार हो और सुबह-सुबह थाली में दही-चूड़ा गुड़ और तिलकुट न सजे ऐसा तो हो ही नहीं सकता है. मकर संक्रांति में खास तौर पर बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में दही-चूड़ा खाने का विशेष महत्व माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि असली बिहारी स्टाइल दही-चूड़ा परोसने का एक खास तरीका होता है जिसमें स्वाद के साथ-साथ शुभता का भी ध्यान रखा जाता है. इसके साथ ही चलिये जानते हैं दही चूड़ा खाने के जबरजस्त फायदे.

दही-चूड़ा तैयार करने का सही तरीका

  • चूड़े का चुनाव: बारीक चूड़े की जगह थोड़े मोटे और खुशबूदार कतरनी चूड़े का करें इस्तेमाल.
  • धोने का तरीका: चूड़े को साफ करके सिर्फ 1 से 2 मिनट भिगोकर तुरंत छान लेना ताकि वह खिला-खिला रहे.
  • दही की सेटिंग: गाढ़ा और हल्का मीठा दही स्वाद को और भी बढ़ा देता है.

दही-चूड़ा खाने के फायदे

  • प्रोबायोटिक्स से भरपूर: दही पेट के लिए वरदान है और पाचन सुधारता है.
  • इंस्टेंट एनर्जी: चूड़ा कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है जो तुरंत ऊर्जा देता है.
  • ग्लूटेन फ्री: यह डिश पूरी तरह से ग्लूटेन-मुक्त और हल्की होती है.

Also read : Gajar ki Rasmalai Recipe: गाजर का हलवा छोड़िए, इस सर्दी बनाएं यह नई और शाही मिठाई

Also read : Sugar Free Gajar ka Halwa Recipe: बिना चीनी के बनाएं हलवाई जैसा लजीज गाजर का हलवा

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola