शराब पीने के बाद चूइंग गम या इलाइची नहीं, अपनाए ये तरीका मुंह की बदबू का हो जाएगा सफाया

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

Pic Credit- Meta AI

Alcohol Smell Remover tips: रात में शराब पीने के बाद सुबह मुंह से आने वाली बदबू क्यों नहीं जाती? चूइंग गम या इलाइची से राहत नहीं मिलती, जानिए इसके पीछे के कारण और कुछ असरदार घरेलू उपाय जो सांसों की बदबू को जड़ से खत्म कर सकते हैं.

विज्ञापन

Alcohol Smell Remover tips: अक्सर लोग वीकेंड में जमकर देर रात तक शराब पीते हैं और जब सुबह उठते ही किसी से बात करें तो उनके मुंह से बदबू आने लगती है. लोग उस बदबू को दूर करने के लिए चूइंग गम या इलाइची का सहारा लेते हैं लेकिन इससे कम नहीं बनता. नतीजा ये होता है कि लोग उनसे दूर हट जाते हैं या फिर कुछ ऐसी बातें कह देते हैं जो इंसान को असहज कर देता है. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर ऐसा क्यों होता है और इस दुर्गंध से छुटकारा कैसे पाया जाए.

रात में शराब पीने के बाद सुबह में मुंह से क्यों आती है बास?

रात में शराब पीने के बाद सुबह में कई वजहों से मुंह से गंदी बदबू आती है. दरअसल एल्कोहल लेने के बाद बाद शरीर में कई प्रकार के केमिकल रिएक्शन होते हैं. इनमें से कुछ प्रमुख कारण इस प्रकार हैं.

Also Read: Birth Date Personality: राजा से कम नहीं होती इनकी जिंदगी, नोटों से भरी रहती है जेब

एल्कोहल मेटाबॉलिज्म

शराब यानी एल्कोहल जब शरीर में जाती है, तो लिवर उसे एसिटिक एसिड में तोड़ता है. इस प्रक्रिया में एसीटेल्डिहाइड (Acetaldehyde) नामक एक बाय-प्रोडक्ट बनता है, जो काफी हद तक दुर्गंध पैदा करने के लिए जिम्मेदार होता है.

शरीर से एल्कोहल का उत्सर्जन

शरीर से एल्कोहल पेशाब, पसीने और सांस के जरिये बाहर निकलता है. सांसों के माध्यम से बाहर आने वाली एल्कोहल और उसके उत्पाद मुंह में दुर्गंध का कारण बनते हैं.

डिहाइड्रेशन के कारण भी आती है मुंह से बदबू

अत्याधिक मात्रा में शराब पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है. इससे मुंह सूखने लगता है और लार का उत्पादन कम हो जाता है. लार न होने से बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं और दुर्गंध पैदा करते हैं.

पेट की गड़बड़ी भी है कुछ हद तक जिम्मेदार

शराब का सेवन पाचन तंत्र को भी प्रभावित करता है, जिससे पेट में गैस, एसिडिटी और रिफ्लक्स जैसी समस्याएं होती हैं. इसके बाद जब वही सांस के जरिये मुंह से बाहर आती है, जो दुर्गंध का कारण बनता है.

सुबह उठने के बाद क्या करें

ऐसे में सवाल ये उठता है कि सुबह उठने के साथ ऐसा क्या करें कि वह बदबू मुंह से हट जाए. इसका बड़ा उपाय ये है कि आप शराब कम मात्रा में पियें. इसके अलावा भी और भी कई तरीके हैं जो हम आपको इस आर्टिकल में नीचे बताएंगे.

खूब पानी पिएं

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए शराब पीने के दौरान और बाद में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है. इससे शरीर से टॉक्सिन्स जल्दी बाहर निकलते हैं और मुंह सूखा नहीं रहता.

ब्रश और जीभ की सफाई

जिस रात आपने शराब पी है उसकी अगली सुबह जल्दी उठकर अच्छी तरह से ब्रश करें और जीभ को भी अच्छे से साफ कर लें. क्योंकि कई बार जीभ पर जमा बैक्टीरिया भी दुर्गंध का मुख्य स्रोत होता है.

माउथवॉश का इस्तेमाल करें

अगर ब्रश करने के बाद मुंह से बदबू नहीं जा रही है तो एंटीबैक्टीरियल माउथवॉश से मुंह को साफ करें. क्योंकि यह माउथवॉश मुंह के बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है और सांसों को ताजा बनाए रखता है.

हेल्दी स्नैक्स लें

सुबह सुबह नींबू पानी, तुलसी के पत्ते, दही या सेब जैसी चीजें खाने से मुंह की बदबू कम कर सकता है.

कैफीन से बचें

कॉफी जैसे कैफीनयुक्त पदार्थ मुंह को और अधिक सुखा सकते हैं, जिससे बदबू और बढ़ सकती है.

पर्याप्त नींद लें

शराब की वजह से नींद बाधित होती है, जो शरीर की सफाई प्रक्रिया को प्रभावित करती है. इसलिए नींद पूरी लेना भी जरूरी है.

Also Read: Viral Tea Bread Recipe: इस इंडियन स्वाद के दीवाने हो उठे लोग जानिए इसे खास बनाने वाली बात

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola