ePaper

Adjustable Payal Trend: हुक की टेंशन से हैं परेशान,अब एडजेस्टबल पायल बना नया ट्रेंड

Updated at : 04 Mar 2025 3:38 PM (IST)
विज्ञापन
Adjustable Payal Trend

Adjustable Payal Trend

Adjustable Payal Trend : एडजेस्टबल पायल अब हर महिला के फुटवेयर कलेक्शन का हिस्सा बन चुका है जाने कैसे.

विज्ञापन

Adjustable Payal Trend: आजकल फैशन की दुनिया में कई नए ट्रेंड्स सामने आ रहे हैं लेकिन जो सबसे खास ट्रेंड चर्चा में है वह है एडजेस्टबल पायल. यह पायल खासकर उन महिलाओं के लिए बनाई गई है जो पारंपरिक हुक वाली पायल से परेशान रहती हैं.

हुक की टेंशन और आकार की समस्या को ध्यान में रखते हुए अब एडजेस्टबल पायल ने अपनी जगह बना ली है और यह महिलाओं के बीच एक नया फैशन स्टेटमेंट बन चुका है.

एडजेस्टबल पायल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह किसी भी पैर के आकार में आराम से फिट हो जाती है. इसके अलावा यह बहुत ही हल्की और टिकाऊ होती है जिससे लंबे समय तक पहनी जा सकती है.

एडजेस्टबल पायल अब सिर्फ एक फैशन एक्सेसरी नहीं, बल्कि एक आवश्यकता बन गई है.आराम, स्टाइल और ट्रेंड का बेहतरीन मिश्रण एडजेस्टबल पायल अब हर महिला के फुटवेयर कलेक्शन का हिस्सा बन चुका है.

यह पायल न केवल हल्की होती है बल्कि इसकी सामग्री भी बहुत टिकाऊ होती है जो इसे लंबे समय तक उपयोग करने योग्य बनाती है.

Also Read : Latest Bichiya Design: लेटेस्ट बिछिया डिजाइन जो बनेगी हर दुल्हन की पसंद

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola