घर में जरूर रखें ये 4 चीजें, बढ़ेगी तरक्की, शांति और पॉजिटिविटी – वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जय मदान की खास टिप्स

घर में पॉजिटिव एनर्जी के लिए रखने वाली चीजें
वास्तु विशेषज्ञ Dr. Jai Madaan के अनुसार घर में कुछ खास प्रतीकात्मक चीजें रखना बहुत शुभ माना जाता है. उड़ते पक्षी, तितलियां, बुद्ध की मूर्ति और हंस जैसे प्रतीक घर में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और तरक्की लाने में मदद कर सकते हैं. जानिए घर में इन्हें रखने का महत्व और आसान वास्तु टिप्स.
Things to Keep at Home for Positive Energy: हमारा घर सिर्फ रहने की जगह नहीं होता, बल्कि यह हमारे मन, सोच और व्यक्तित्व का आईना भी होता है. जिस तरह की ऊर्जा और सजावट हम घर में रखते हैं, उसका सीधा असर हमारे विचारों और जीवन पर पड़ता है.पॉपुलर वास्तु एक्सपर्ट एण्ड मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. जय मदान के अनुसार घर में कुछ खास चीजें रखना न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाता है बल्कि जीवन में पाजिटिव एनर्जी, शांति और तरक्की भी लाता है.
डॉ. जय मदान बताती हैं कि अगर घर में कुछ खास प्रतीकात्मक चीजें या सजावटी समान मौजूद हों, तो वे जीवन के अलग-अलग पहलुओं – जैसे Growth, Peace, Positivity और Wisdom को अट्रैक्ट करती हैं और उसे मजबूत भी करते हैं. आइए जानते हैं ऐसी 4 चीजों के बारे में जिन्हें घर में रखना शुभ माना जाता है.
डॉ. जय मदान के अनुसार घर में रखें ये 4 खास चीजें (Things to Keep at Home for Positive Energy)
1. उड़ते हुए पक्षियों की तस्वीर या शोपीस

घर में Flying Birds की तस्वीर या शोपीस रखना तरक्की और नए मौके (Opportunities) का प्रतीक माना जाता है. उड़ते हुए पक्षी यह दिखाते हैं कि आप अपने जीवन में आगे बढ़ने और नई चीजें अपनाने के लिए तैयार है. ऐसे पक्षियों की तस्वीर हमें अपने सपनों की तरफ आगे बढ़ने और लाइफ में ग्रोथ करने की प्रेरणा देती है.
2. रंग-बिरंगी तितलियां (Butterflies)

तितलियां खुशी, पॉजिटिव एनर्जी और लाइफ की खूबसूरती का प्रतीक होती हैं. घर में Butterfly decor रखने से घर का माहौल फ्रेश, लाइव और अट्रैक्टिव बन जाता है. तितलियों के रंग-बिरंगे और शाइनी कलर यह बताते हैं कि हम जीवन में खुशी, उत्साह और पॉजिटिविटी का स्वागत करने के लिए तैयार हैं.
3. बुद्ध की मूर्ति या तस्वीर

घर में गौतम बुद्धा की मूर्ति या तस्वीर रखना शांति और सुकून का प्रतीक माना जाता है. वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जय मदान के अनुसार बुद्ध का मतलब सिर्फ त्याग नहीं है, बल्कि लाइफ में अंदर की शांति और खुशी को अपनाना है. आप चाहें तो बुद्ध की तस्वीर के पास परिवार की खुशी, शांति और अच्छे भविष्य से जुड़े अपने गोलस लिखकर भी रख सकते हैं.
4. हंस (Swan / Hamsa) का प्रतीक

हंस को भारतीय परंपरा में समझदारी और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है. कहा जाता है कि हंस में दूध और पानी को अलग करने की क्षमता होती है, यानी वह सही और गलत में फर्क कर सकता है. घर में स्वान सिम्बल रखने से इंसान को अपने विचारों में साफ सोच रखने और नेगेटिव बातों को दूर रखने की प्रेरणा मिलती है.
यह भी पढें: Vastu Tips for Money: घर में होगा पैसा ही पैसा आज से ही अपना ले ये आदतें
यह भी पढें: Vastu Tips for Home by Sadhguru: वास्तु अनुसार घर सजाने के सद्गुरु के खास टिप्स, दूर होगी नेगेटिविटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratishtha Pawar
मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




