बेसन से बनाएं ये टेस्टी स्नैक्स, खाने में लगेगा लाजवाब

बेसन स्नैक्स रेसिपी आइडियाज (AI IMAGE)
घर पर आसानी से बनाएं स्नैक्स टाइम के लिए बेसन से बनने वाली टेस्टी और मजेदार रेसिपी, इस आर्टिकल की मदद से ट्राई करें बेस्ट आइडियाज.
बेसन से मिठाई, स्नैक्स से लेकर कई तरह की सब्जी बनती है. ऐसे में आज हम आपको बेसन से बनने वाली स्नैक्स रेसिपी आइडियाज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे बनाकर आप शाम में चाय के साथ खाकर स्वाद का मजा भी ले सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर बेसन से बनने वाली स्नैक्स रेसिपी आइडियाज के बारे में.
बेसन के पकौड़े तैयार करें
पकौड़े बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में बेसन लें, इसके बाद आप इसमें नमक, हल्दी और लाल मिर्च डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें. अब इसमें प्याज और हरी मिर्च डालें. तैयार हुए घोल को गर्म तेल में डालकर छोटे-छोटे पकौड़े तलें. इसी तरह आप पकौड़े बनाकर सॉस के साथ सर्व करें.
बेसन सेव बनाएं
बेसन का सेव बनाने के लिए आप सबसे पहले आप एक बर्तन में बेसन लें. अब आप इसमें हल्दी, लाल मिर्च और नमक मिलाएं. अब आप इसमें थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें. अब आप गर्म तेल में जाली वाले चम्मच की मदद से सेव का शेप देकर तलें. सेव सुनहरा और क्रिस्पी होने पर निकालें और ठंडा होने दें. तैयार है आपका घर पर बना बेसन का सेव.
बेसन टिक्की ट्राई करें
आप स्नैक्स के लिए बेसन टिक्की बना सकते हैं. टिक्की बनाने के लिए आप एक बर्तन में बेसन डालें. अब आप इसमें उबली हुए आलू डालकर मैश करें. इसके बाद इसमें गाजर और मटर मिलाएं. स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च, हल्दी और थोड़ा गरम मसाला डालकर मिश्रण तैयार करें. हाथ से गोल टिक्की बनाएं. इसे आप तवा या तेल में दोनों तरफ सुनहरा होने तक सेकें. इसी तरह आप बेसन से टिक्की तैयार कर सकते हैं.
बेसन कचौड़ी बनाएं
कचौड़ी बनाने के लिए एक बर्तन में बेसन, थोड़ा पानी और नमक डालकर आटा गूंथ लें. इसके बाद आप आलू या मूंग दाल का भरावन तैयार करें. अब आप आटे की छोटी लोइयां बनाकर भरावन रखें और बंद करके गोल कचौड़ी बनाएं. इसे गर्म तेल में सुनहरा होने तक तलें.
यह भी पढ़ें: Sabudana Puri Recipe: साबूदाना और आलू से बनाएं फूली-फूली पूरियां, हर खास मौके पर मिलेगा स्वाद का मजा
यह भी पढ़ें- Beetroot Roti Recipe: रोज के नाश्ते को बनाएं खास, तैयार करें हेल्दी बीटरूट रोटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










