63 साल की उम्र में 53 महिलाओं से की शादी, सऊदी के इस शख्स ने बताया यह कारण

Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Sep 2022 9:45 PM

विज्ञापन

जब पहली बार उनकी शादी हुई थी तो वो 20 साल के थे. उनकी पत्नी उनसे 6 साल बड़ी थी. उन्होंने कहा कि शुरुआत में सब ठीक था पत्नी के साथ संबंध भी अच्छे थे, उनके बच्चे भी थे, लेकिन जब रिश्ते में जब समस्या आयी तो उन्होंने फिर नयी शादी करने की सोची.

विज्ञापन

अपनी जिंदगी में शांति पाने के लिए लोग क्या नहीं करते. कोई अध्यात्म करता है तो कोई सामाजिक सेवा. लेकिन सऊदी अरब में रहने वाले एक शख्स ने जीवन में शांति पाने के लिए शादी की, वो भी एक नहीं 53 बार उसने शादी की. जी हां, सुनने में भले ही ये अटपटा लगे लेकिन ये सच है. सऊदी के 63 साल के अबू अब्दुल्ला ने खुद बताया है कि उसने जीवन में शांति की तलाश में 53 महिलाओं से शादी की है.

इकोनॉमिक्स टाइम्स में आयी एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक टेलीविजन एमबीसी से बात करते हुए कहा कि उसने 53 महिलाओं से शादी की है. टेलीविजन में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब पहली बार उनकी शादी हुई थी तो वो 20 साल के थे. उनकी पत्नी उनसे 6 साल बड़ी थी. उन्होंने कहा कि शुरुआत में सब ठीक था पत्नी के साथ संबंध भी अच्छे थे, उनके बच्चे भी थे, लेकिन जब रिश्ते में जब समस्या आयी तो उन्होंने फिर नयी शादी करने की सोची.  

23 साल की उम्र में की दूसरी शादी: अबू अब्दुल्ला ने 23 साल की उम्र में दूसरी बार विवाह किया. इसके बारे में उन्होंने अपनी पहली पत्नी को भी बताया. लेकिन दूसरी शादी करने के बाद उनका जीवन और अशांत हो गया. पहली और दूसरी पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगा. दोनों पत्नियों में बढ़ते विवाद को देखते हुए अब्दुल्ला ने फिर तीसरी और चौथी बार शादी की. साथ ही उन्होंने अपनी पहली और दूसरी पत्नी को तलाक दे दिया.

अबू अब्दुल ने इसके बाद कई और शादियां भी की. उन्होंने बताया कि उनकी सबसे चोटी शादी सिर्फ एक रात तक चली थी. दरअसल, अब्दुल्ला को एक ऐसी महिला की तलाश थी को उन्हें खुश रख सके. उन्होंने बताया कि वो अपनी सभी पत्नियों से निष्पक्ष रहने की पूरी कोशिश की है. उन्होंने ये भी कहा कि ज्यादातर उन्होंने सऊदी महिलाओं से ही शादी की है. हालांकि उन्होंने विदेशी महिलाओं से भी शादी करने की बात स्वीकारी है.

53 शादी करने वाले अब्दुल्ला का कहना है, दुनिया का हर पुरुष चाहता है कि एक महिला हो और वह हमेशा उसके साथ रहे. उन्होंने कहा कि स्थिरता एक युवा महिला के साथ नहीं, एक बूढ़ी के साथ मिलनी है. बहरहाल अब्दुल्ला ने एक महिला के साथ शादी कर ली है. अब उनकी शादी करने की योजना नहीं है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola