Jharkhand News: नाबालिग की जबरदस्ती करायी जा रही थी शादी, प्रशासन के सहयोग से ऐसे रुका विवाह

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

चाइल्डलाइन टोल फ्री नंबर-1098 पर प्राप्त सूचना के आधार पर कोडरमा थाना क्षेत्र स्थित जलवाबाद की एक बालिका को बालिका वधू बनने से बचाया गया. नाबालिग को अपने संरक्षण में ले लिया गया तथा चाइल्ड लाइन को सौंप दिया.

विज्ञापन

कोडरमा: चाइल्डलाइन टोल फ्री नंबर-1098 पर प्राप्त सूचना के आधार पर कोडरमा थाना क्षेत्र स्थित जलवाबाद की एक बालिका को बालिका वधू बनने से बचाया गया़ उल्लेखनीय है कि नाबालिग बच्ची की शादी की सूचना पर चाइल्डलाइन की टीम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बाल विवाह प्रतिषेध पदाधिकारी सह बीडीओ कोडरमा एवं थाना प्रभारी कोडरमा को सूचना दी.

बीडीओ रेशमा डुंगडुंग ने मामले को गंभीरता से लिया और थाना प्रभारी के साथ जलवाबाद पहुंची़ शादी के मंडप से नाबालिग को अपने संरक्षण में लिया तथा चाइल्ड लाइन को सौंप दिया. परिजनों द्वारा बताया गया कि आज बालिका की शादी थी. शादी के बाद वह हरियाणा जाने वाली थी. इसकी बहन पहले से हरियाणा में शादी के नाम पर गयी है. उसी के मार्फत यह शादी हो रही थी़

बीडीओ रेशमा डुंगडुंग ने कहा कि फिलहाल शादी के नाम पर यह बालिका तस्करी का हिस्सा है या फिर ठगी विवाह का, इसकी जांच की जा रही है. मौके पर नाबालिग बच्ची के उम्र संबंधी दस्तावेज अधिकारियों द्वारा मांगे गये, जिस पर आधारकार्ड के अनुसार बच्ची की उम्र लगभग 16 वर्ष थी एवं स्कूल से संबंधित कोई कागजात नहीं मिल पाया.

इधर, ग्रामीणों द्वारा ज्ञात हुआ कि बालिका के भाई की शादी शुक्रवार की रात हुई है. उनकी नवविवाहिता भी नाबालिग ही है. बीडीओ ने उस नवविवाहिता को भी रेस्क्यू कर चाइल्ड लाइन को सौंप दिया. चाइल्डलाइन द्वारा दोनों बालिकाओं को बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत किया गया़ मौके पर चाइल्डलाइन जिला समन्वयक दीपक कुमार राणा, कोडरमा थाना से एएसआई दिलीप कुमार झा, नूतन कुमारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola