Kirana Hills Video: पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों पर हुआ अटैक? एयर मार्शल ने दिया चौंकाने वाला बयान

Updated:
विज्ञापन

Air Marshal AK Bharti on Kirana Hills

Kirana Hills Video: ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना ने लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें पाकिस्तान के हमले और भारत की जवाबी कार्रवाई के बारे में पूरी जानकारी दी गई. सेना ने बताया, भारतीय सेना ने पाकिस्तान को गहरा चोट दिया है. कई आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया. पाकिस्तान के हर वार को सेना ने विफल किया. यह भी बताया गया कि भारत के सभी एयरबेस सुरक्षित हैं और सेना अगले हमले के लिए पूरी तरह तैयार है. इस बीच सेना ने यह भी साफ किया कि किराना हिल्स पर भारत ने हमला नहीं किया.

विज्ञापन

Kirana Hills Video: ऑपरेशन सिंदूर पर लगातार दूसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय सेना ने बताया, किराना हिल्स पर भारत ने अटैक नहीं किया. सोमवार को जब तीनों सेना की संयुक्त प्रेस वार्ता हो रही थी, तब एक संवाददाता ने किराना हिल्स को लेकर सवाला पूछा. जब एयर मार्शल एके भारती से पूछा गया कि क्या भारत ने किराना हिल्स पर हमला किया है, तो उन्होंने कहा, “हमें यह बताने के लिए धन्यवाद कि किराना हिल्स में कुछ परमाणु प्रतिष्ठान हैं, हमें इसके बारे में पता नहीं था. हमने किराना हिल्स पर हमला नहीं किया है, चाहे वहां कुछ भी हो.”

भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को किया तबाह

पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमले का जवाब देते हुए भारत ने पाक के 11 एयरबेस को तबाह कर दिया. जिसमें सरगोधा से लेकर नूर खान शामिल हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय सेना ने बताया, भारत ने छह मई की देर रात आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए, जिसके बाद पाकिस्तान ने आठ, नौ और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया. पाकिस्तान की कार्रवाई का भारतीय पक्ष ने कड़ा जवाब दिया और कई प्रमुख पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को भारी नुकसान पहुंचाया, जिसमें हवाई अड्डे, वायु रक्षा प्रणाली, कमान व नियंत्रण केंद्र और रडार स्थल शामिल हैं.

किराना हिल्स क्यों है अहम?

पाकिस्तान एयरफोर्स का सरगोधा एयरबेस मियांवाली जिले में मौजूद है. इसे पाकिस्तानी एयर डिफेंस की रीढ़ माना जाता है. भारतीय सेना के हमले में बड़े पैमाने पर मिसाइल और बमबारी से रडार यूनिट्स नष्ट हो गई थी. किराना हिल्स को लेकर बताया जा रहा है कि यहां पाकिस्तान ने अपने परमाणु हथियार छिपाकर रखे हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola