Kannappa Box Office Collection Day 10: 10वें दिन विष्णु मांचू की 'कन्नप्पा' हुई ठंडी, प्रभास-अक्षय का नाम भी न खींच सका दर्शक
Kannappa Box Office Collection Day 10
Kannappa Box Office Collection Day 10: विष्णु मांचू की 'कन्नप्पा' ने बॉक्स ऑफिस पर 10वें दिन तक 31.25 करोड़ की कमाई की. अक्षय कुमार, प्रभास और मोहनलाल की मौजूदगी ने फिल्म को और भी खास बनाया. जानें अब तक की पूरी रिपोर्ट.
Kannappa Box Office Collection Day 10: साउथ सुपरस्टार विष्णु मांचू की मच अवेटेड फिल्म “कन्नप्पा” सिनेमाघरों में रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गई. इस फिल्म में अक्षय कुमार, प्रभास और मोहनलाल जैसे सुपरस्टार्स के कैमियो ने इसे और भी खास बना दिया है. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. ऐसे में आइए बताते हैं फिल्म ने 10 दिनों में कितनी कमाई कर डाली है.
10वें दिन की कमाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन (शनिवार) को लगभग 0.03 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 31.25 करोड़ हो चुका है.
दूसरी फिल्मों से मुकाबला
“कन्नप्पा” की टक्कर काजोल की फिल्म ‘मां’ से थी, जो एक हॉरर ड्रामा है. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर “कन्नप्पा” ने ‘मां’ को पछाड़ दिया है और धीरे-धीरे दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बना रही है.
कन्नप्पा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Kannappa Box Office Collection Day 1: 9.35 करोड़
Kannappa Box Office Collection Day 2: 7.15 करोड़
Kannappa Box Office Collection Day 3: 6.9 करोड़
Kannappa Box Office Collection Day 4: 2.3 करोड़
Kannappa Box Office Collection Day 5: 1.8 करोड़
Kannappa Box Office Collection Day 7: 1.35 करोड़
Kannappa Box Office Collection Day 8: 1.35 करोड़
Kannappa Box Office Collection Day 9: 0.18 करोड़
Kannappa Box Office Collection Day 10: 0.03 करोड़
नेट कलेक्शन- 31.25 करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










