Jharkhand Weather: भयंकर गर्मी से मिलेगी राहत, रांची समेत 20 जिलों में बारिश की संभावना, 21 मई तक मौसम रहेगा सुहाना

Edited by Dipali Kumari
Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather (सांकेतिक)

Jharkhand Weather: राजधानी रांची समेत 20 जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवा और बारिश की आशंका जतायी गयी है. कल 17 मई को भी मौसम का हाल यही रहेगा, जबकि 18 मई को पूरे राज्य में मेघ गर्जन, तेज हवा और बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है. इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड के विभिन्न राज्यों में आज मौसम सुहावना होने वाला है. राजधानी रांची समेत 20 जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवा और बारिश की आशंका जतायी गयी है. इसके अलावा राज्य के शेष 4 जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में गर्मी और उमस महसूस होगी. कल 17 मई को भी मौसम का हाल यही रहेगा, जबकि 18 मई को पूरे राज्य में मेघ गर्जन, तेज हवा और बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है. इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

21 मई तक बारिश की संभावना

राज्य के मौसम में यह बदलाव 21 मई तक रहने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. इधर गुरुवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई. सरायकेला में सबसे अधिक 25 मिमी बारिश दर्ज की गयी. इसके अलावा राजधानी रांची, बोकारो, दुमका, गोड्डा, हजारीबाग, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, तमाड़ और बुंडू में बारिश हुई.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

मेदिनीनगर रहा सबसे अधिक गर्म

एक ओर जहां कई राज्यों में बारिश से मौसम सुहावना हुआ, तो वहीं कई जगहों अपर भयंकर गर्मी पड़ी. कल गुरुवार को पलामू जिले का मेदिनीनगर सबसे अधिक गर्म रहा. यहां का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बीते 24 घंटे में राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस रहा.

इसे भी पढ़ें

Maiya Samman Yojana: लाभुकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 1-2 दिनों में खटाखट आयेंगे 5000 रुपए! तैयारी लगभग पूरी

मोरहाबादी के दुकानदारों को मुआवजा देने की मांग, दुकानें ध्वस्त करने पर भड़कें बाबूलाल मरांडी

रांची के बाजारों में आई लीची की बहार, शाही लीची के भाव जान हो जायेंगे हैरान!

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola