नीतीश कुमार की पार्टी ने रचा इतिहास, एक करोड़ पार पहुंची सदस्यों की संख्या

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Jun 2026 2:26 PM

विज्ञापन

संजय झा और नीतीश कुमार

JDU: नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने छह महीने के भीतर एक करोड़ से ज्यादा सदस्य बनाकर इतिहास रच दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने इस बड़ी सफलता की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है.

विज्ञापन

JDU: जनता दल यूनाइटेड ने सदस्यता अभियान को लेकर बड़ी उपलब्धि का दावा किया है. पार्टी का कहना है कि उसके प्राथमिक सदस्यों की संख्या अब एक करोड़ के पार पहुंच गई है. जदयू ने इसे संगठन विस्तार की दिशा में बड़ी सफलता बताया है. पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा की.

उन्होंने बताया कि जदयू सदस्यता अभियान 2025-28 के तहत तय किया गया पहला बड़ा लक्ष्य समय से पहले पूरा कर लिया गया है. संजय झा ने लिखा कि जदयू परिवार में एक करोड़ से अधिक सदस्यों का स्वागत है. उन्होंने कहा कि पार्टी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि एक करोड़ प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य छह महीने से भी कम समय में पूरा हो गया.

एक करोड़ से ज्यादा हुई सदस्य संख्या

संजय झा ने बताया कि 2 जून 2026 तक जदयू के प्राथमिक सदस्यों की कुल संख्या एक करोड़ एक हजार नौ सौ पच्चीस पहुंच चुकी है. उन्होंने इसे पार्टी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया. जदयू नेता ने इस सफलता के लिए बिहार की जनता का आभार जताया. साथ ही बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ताओं की मेहनत की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि गांव से लेकर शहर तक कार्यकर्ताओं ने पूरी लगन के साथ अभियान चलाया, जिसका नतीजा आज सामने है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

संगठन को मजबूत करने के लिए शुरू हुआ था अभियान

पार्टी के अनुसार सदस्यता अभियान की शुरुआत नीतीश कुमार के नेतृत्व में की गई थी. इसका मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और नए लोगों को पार्टी से जोड़ना था. जदयू का कहना है कि अभियान को पूरे राज्य में उम्मीद से ज्यादा समर्थन मिला. बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली और संगठन को मजबूत बनाने में योगदान दिया.

संजय झा ने कहा कि जदयू अपने नेता नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार की जनता की सेवा के लिए लगातार काम कर रही है. पार्टी आगे भी लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने और विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में इस दिन पहुंचेगा मानसून, मौसम विभाग ने बताया- एलनीनो बिगाड़ सकता है बारिश का खेल

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन