पटना के बिहटा में एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, विशेष अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
PATNA NEWS

घटनास्थल की तस्वीर

Patna News: बिहटा पुलिस ने विशेष अभियान के तहत गैर-जमानती वारंट (NBW) के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी को सहवाजपुर गांव से छापेमारी के दौरान पकड़ा गया. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Patna News: पटना के बिहटा थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. यह कार्रवाई फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है.

सहवाजपुर गांव में पुलिस की छापेमारी

जानकारी के अनुसार, बुधवार को बिहटा थाना क्षेत्र के सहवाजपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर रौशन कुमार को गिरफ्तार किया. वह स्वर्गीय विष्णु राय का पुत्र बताया जाता है.

कोर्ट के वारंट पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ दानापुर व्यवहार न्यायालय के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी की अदालत से गैर-जमानती वारंट जारी था। इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस का विशेष अभियान जारी

बिहटा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि फरार वारंटियों और अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे अभियानों को जारी रखा जाएगा.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. साथ ही क्षेत्र में लंबित वारंटों के निष्पादन के लिए छापेमारी अभियान जारी है.

ALO READ: खान सर की कोचिंग पर हमले मामले में बड़ी कार्रवाई, ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन