IPL 2026: प्लेऑफ का शेड्यूल इस दिन होगा जारी, BCCI सचिव सैकिया ने बताया

Published by :AmleshNandan Sinha
Published at :02 May 2026 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2026

इंडियन प्रीमियर लीग 2026

IPL 2026 के प्लेऑफ शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. BCCI सचिव ने बताया कि टूर्नामेंट के अंतिम चरण का कार्यक्रम किस दिन जारी किया जाएगा.

विज्ञापन

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अब तक इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ के आयोजन स्थलों की घोषणा नहीं की है. आईपीएल प्लेऑफ में कुल चार मैच खेले जाते हैं. इनमें क्वालीफायर 1, एलिमिनेटर, क्वालीफायर 2 और फाइनल शामिल हैं. शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि बोर्ड दो दिनों में आयोजन स्थलों की घोषणा करेगा. उन्होंने कहा, ‘हम दो दिनों में आयोजन स्थलों की घोषणा करने जा रहे हैं. हम इस पर काम कर रहे हैं कि आईपीएल प्लेऑफ और फाइनल के लिए कौन-कौन से स्थल उपयुक्त हो सकते हैं. इसलिए, हमें दो दिन का समय चाहिए.’

इंपैक्ट प्लेयर पर बीसीसीआई का रुख साफ

इम्पैक्ट प्लेयर नियम 2023 में आईपीएल में लागू होने के बाद से ही चर्चा का विषय बना हुआ है. बीसीसीआई पहले ही कह चुका है कि इस नियम की समीक्षा से पहले यह 2027 तक लागू रहेगा. सैकिया ने इस नियम के बारे में बात करते हुए कहा, ‘कुछ कम स्कोर वाले मैच भी हो रहे हैं. सभी प्रशंसक मैचों का आनंद ले रहे हैं. गेंदबाजों को अच्छे विकेट भी मिल रहे हैं. अगर आप स्कोरकार्ड देखें तो कुछ टीमें बहुत कम स्कोर भी बना रही हैं और कुछ टीमें 260 रनों का पीछा भी कर रही हैं.’

इंपैक्ट प्लेयर का असर दिख रहा मैच पर

उन्होंने आगे कहा, ‘सब कुछ हो रहा है… यह एक ही पैकेज में पूरा गुलदस्ता है.’ बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि आईपीएल टीमें इम्पैक्ट प्लेयर नियम से संतुष्ट हैं और उनकी ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है. उन्होंने कहा कि आईपीएल 2026 के बाद इम्पैक्ट प्लेयर नियम की समीक्षा की जाएगी. सैकिया ने कहा, ‘इस (नियम पर चर्चा) पिछले दो वर्षों से चल रही है. हम इस टूर्नामेंट के समाप्त होने के बाद इसकी समीक्षा करेंगे और टूर्नामेंट के बीच में हम कोई निर्णय नहीं ले सकते.’

टूर्नामेंट के बाद नियम पर होगी चर्चा

उन्होंने आगे कहा, ‘इस खास इम्पैक्ट प्लेयर प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने के लिए कोई आधिकारिक अनुरोध नहीं आया है. मीडिया में कभी-कभार ऐसी खबरें आती हैं, लेकिन अगर टीमों की तरफ से ऐसा कोई अनुरोध आता है, तो हमें फैसला लेना होगा.फिलहाल ऐसी कोई स्थिति नहीं बनी है.’ इंपैक्ट प्लेयर नियम के तहत टीमों को प्लेइंग इलेवन में अतिरिक्त बॉलर और बैटर रखने का ऑप्शन मिल जाता है. ऐसे में कुछ टीमें इसका भरपूर उपयोग कर रही हैं और उन्हें फायदा भी हो रहा है.

ये भी पढ़ें…

CSK vs MI: धोनी के फैंस का इंतजार और बढ़ा, MI के खिलाफ मैच में टीम में नहीं

जिंदगी में कभी किसी 15 साल के बच्चे से इतना डर नहीं लगा, सूर्यवंशी पर जैमीसन का बयान

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola