छीना जाएगा सम्मान! भारत के पूर्व कप्तान का नाम स्टैंड्स से हटाया जाए, पारित हुआ आदेश
Rajiv Gandhi International Cricket Stadium, Uppal, Hyderabad.
HCA ordered to remove M. Azharuddin Stand from Uppal Stadium: रोहित शर्मा को वानखेड़े स्टेडियम में उनके नाम पर स्टैंड मिलने का सम्मान मिला है, जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. लेकिन हैदराबाद में मोहम्मद अजहरुद्दीन से ऐसा ही सम्मान वापस ले लिया गया है, जिसे सम्मान देने के बाद छीनना ही माना जा सकता है. एचसीए को आदेश मिला है कि स्टेडियम से अजहरुद्दीन का नाम हटाया जाए और भविष्य में कोई भी सामग्री उनके नाम से प्रकाशित न हो.
HCA ordered to remove M. Azharuddin Stand from Uppal Stadium: रोहित शर्मा को हाल ही में क्रिकेट का एक बड़ा सम्मान मिला. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने वानखेड़े मैदान में उनके नाम पर स्टैंड्स का नामकरण किया. किसी क्रिकेटर के नाम पर स्टैंड की घोषणा हो तो निश्चित ही सम्मान है, लेकिन इसी मिले सम्मान को छीन लिया जाए तो इसे क्या कहा जाएगा? जी हां ऐसा ही हो गया है, हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, उप्पल के नॉर्थ पवेलियन स्टैंड से मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम हटाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही संघ को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि अब से किसी भी टिकट या सामग्री पर अजहरुद्दीन का नाम प्रकाशित न हो. यह आदेश एचसीए के लोकपाल और एथिक्स ऑफिसर न्यायमूर्ति वी. ईश्वरैया ने शनिवार को पारित किया.
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार यह फैसला लॉर्ड्स क्रिकेट क्लब की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद सुनाया गया. याचिका में आरोप लगाया गया था कि एचसीए के पूर्व अध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपने कार्यकाल के दौरान बिना किसी संस्थागत अनुमोदन के निजी लाभ के लिए स्टैंड का नामकरण किया, जो हितों के टकराव का स्पष्ट मामला है. अजहरुद्दीन भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं. उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने सफलता के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे. अजहरुद्दीन ने अपनी कप्तानी में भारत को 100 से ज्यादा मैचों में जीत दिलाई थी.

लॉर्ड्स क्रिकेट क्लब की याचिका में आग्रह किया गया था कि अजहरुद्दीन द्वारा स्टैंड का नाम बदलने की ‘मनमानी और गैरकानूनी’ कार्रवाई को रद्द किया जाए और स्टैंड को पूर्ववत “वीवीएस लक्ष्मण स्टैंड” के रूप में ही मान्यता दी जाए. क्लब ने यह भी मांग की कि सभी साइनबोर्ड, टिकट और अन्य दस्तावेजों में इसी नाम का प्रयोग किया जाए. दरअसल यह स्टैंड पहले भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण के नाम पर था, जिसे अजहरुद्दीन के नाम पर किया गया था. लेकिन हितों के टकराव के मामले में निर्णय आने के बाद अब इसे वापस उन्हीं के नाम पर किया जाएगा.

याचिकाकर्ता ने यह भी रेखांकित किया कि अजहरुद्दीन द्वारा ‘वीवीएस लक्ष्मण पवेलियन’ के ऊपर अपने नाम का समावेश न केवल स्वेच्छाचारिता का मामला है, बल्कि इस निर्णय के लिए न तो एचसीए की जनरल बॉडी की सहमति ली गई और न ही एपेक्स काउंसिल की मंजूरी. न्यायमूर्ति ईश्वरैया ने अपने 25-पृष्ठीय आदेश में कहा, “यह निर्णय न तो एचसीए की जनरल बॉडी द्वारा अनुमोदित है और न ही उसमें कोई संशोधन किया गया है. इससे यह सिद्ध होता है कि उत्तरदाता संख्या 1 ने अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन करते हुए स्वयं को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया. इसके आधार पर यह स्पष्ट रूप से हितों के टकराव का मामला बनता है.” इस फैसले के बाद अब एचसीए को संबंधित सभी चिन्हों और दस्तावेज़ों से अजहरुद्दीन का नाम हटाना होगा और स्टैंड को पूर्व की भांति वीवीएस लक्ष्मण के नाम से पुकारा जाएगा.
बैटिंग में फेल बाबर आजम, कप्तानी में बनाया रिकॉर्ड, PSL इतिहास में छा गई पेशावर जाल्मी
भारत-पाकिस्तान में दो लीग, लेकिन जलवा एक ही नाम का, छा गए गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले बल्लेबाज
गम और आंसुओं से भरा मैदान, वेस्टइंडीज ने 65 गेंद में 167 रन बना जीत लिया मैच, लेकिन एक चूक…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










