विद्यालय परिसर में बने आवास में ही निवास करें प्रधानाध्यापक : डीसी

Updated:
विज्ञापन

पाकुड़ नगर. एकलव्य मॉडल आवासीय उच्च विद्यालय, कुमारभाजा (लिट्टीपाड़ा) एवं राजबाड़ी (पाकुड़िया) के संचालन को लेकर जिला निगरानी समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय उच्च विद्यालय, कुमारभाजा (लिट्टीपाड़ा) एवं राजबाड़ी (पाकुड़िया) के संचालन को लेकर जिला निगरानी समिति की बैठक हुई. बैठक में नये शैक्षणिक सत्र 2025-26 से शुरू होने वाले विद्यालयों की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से विद्यालय संचालन में आ रही समस्याओं की जानकारी ली. निर्देश दिया कि वे अपनी समस्याओं को विद्यालय के लेटरपैड पर लिखकर परियोजना निदेशक, आइटीडीए को समर्पित करें. साथ ही, उन्होंने प्रधानाध्यापकों को आवासीय परिसर में ही निवास करने का निर्देश दिया. दोनों विद्यालयों में बिजली कनेक्शन शीघ्र सुनिश्चित कराने को कहा. बैठक में उपायुक्त ने प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे विद्यालयों का भौतिक निरीक्षण करें. समस्याओं से संबंधित विस्तृत निरीक्षण प्रतिवेदन तैयार कर परियोजना निदेशक को सौंपें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola