Budget 2026: 10,000 करोड़ की ‘बायो फार्मा शक्ति’ का एलान, भारत बनेगा ग्लोबल बायो-फार्मा हब
Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ‘बायो फार्मा शक्ति’ योजना का ऐलान किया है. इस योजना के तहत 5 साल में 10,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.
Budget 2026: आज, 1 फरवरी 2026 को भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वीं बार केंद्रीय बजट पेश किया. केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने स्वास्थ्य और फार्मास्युटिकल सेक्टर को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘बायो-फार्मा शक्ति’ योजना की घोषणा की, जिसके तहत अगले 5 वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस योजना का मुख्य उद्देश्य भारत को वैश्विक बायो-फार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करना है.
भारत बनेगा वैश्विक बायोफार्मा हब
वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि सरकार का लक्ष्य भारत को वैश्विक बायोफार्मा हब के रूप में विकसित करना है. इसके तहत महंगी दवाओं और बायोलॉजिक्स का घरेलू उत्पादन बढ़ाया जाएगा, जिससे इलाज की लागत कम होगी और मरीजों पर आर्थिक बोझ घटेगा.
गैर-संचारी रोगों पर रहेगा फोकस (Non-communicable Diseases)
सरकार ने बताया कि गैर-संचारी रोगों जैसे कैंसर, डायबिटीज और ऑटोइम्यून बीमारियों के इलाज को सुलभ बनाने के लिए नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा. अगले कुछ वर्षों में होने वाले इस निवेश से दवाओं की कीमतों में बड़ी कमी आने की उम्मीद है.
क्या होती हैं ऑटोइम्यून बीमारियां
ऑटोइम्यून बीमारी में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली खुद की स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला करने लगती है. इसमें रूमेटाइड अर्थराइटिस, सोरायसिस, ल्यूपस और टाइप-1 डायबिटीज जैसी बीमारियां शामिल हैं. इनकी दवाएं अभी काफी महंगी हैं, लेकिन बजट के बाद घरेलू उत्पादन बढ़ने से कीमतें घट सकती हैं.
दवाओं की गुणवत्ता पर भी जोर
बजट में सेंट्रल ड्रग कंट्रोलर को और सशक्त बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया है. इससे दवाओं की गुणवत्ता बेहतर होगी और भारतीय दवाएं वैश्विक मानकों पर खरी उतरेंगी. साथ ही नकली दवाओं पर भी सख्ती की जाएगी.
फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में जबरदस्त उछाल
- उछाल: फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.7% से 2% तक की बढ़त देखी गई.
यह भी पढ़ें: Budget 2026: देश को मिलेंगे 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, आयुष सेक्टर के लिए बड़े ऐलान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










