Healthcare Budget 2026: देश को मिलेंगे 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, आयुष सेक्टर के लिए बड़े ऐलान
Budget 2026: सरकार ने बजट 2026–27 में आयुष और आयुर्वेद क्षेत्र को बढ़ावा देने का फैसला किया. तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित होंगे, फार्मेसियों और लैब्स को सुधारा जाएगा, और जामनगर के WHO पारंपरिक चिकित्सा केंद्र को भी अपग्रेड किया जाएगा.
Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने आयुष और आयुर्वेद चिकित्सा को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम उठाया है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान कहा कि देश में तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIMs of Ayurveda) स्थापित किए जाएंगे.
आयुष फार्मेसियों और ड्रग टेस्टिंग लैब्स
वित्त मंत्री ने बताया कि आयुष फार्मेसियों और ड्रग टेस्टिंग लैब्स को अपग्रेड किया जाएगा, ताकि आयुर्वेदिक और पारंपरिक दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके. इसके साथ ही, इस क्षेत्र में अधिक कुशल मानव संसाधन तैयार करने पर भी जोर दिया जाएगा.
इसके अलावा, गुजरात के जामनगर में स्थित WHO ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर को भी और अधिक उन्नत किया जाएगा. सरकार का मानना है कि इससे भारत को वैश्विक स्तर पर पारंपरिक चिकित्सा का केंद्र बनाने में मदद मिलेगी.
अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं
- कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 17 प्रमुख दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (Basic Customs Duty) को पूरी तरह से हटा दिया गया है. इससे इलाज के खर्च में भारी कमी आएगी.
- दुर्लभ बीमारियों (Rare Diseases): 7 नई दुर्लभ बीमारियों को कस्टम ड्यूटी छूट की श्रेणी में जोड़ा गया है, जिससे बाहर से मंगाई जाने वाली महंगी दवाओं की कीमत कम होगी.
- बायो-फार्मा शक्ति योजना: सरकार ने 5 वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ ‘बायो-फार्मा शक्ति’ योजना शुरू करने का प्रस्ताव रखा है. इसका लक्ष्य भारत को बायो-फार्मा मैन्युफैक्चरिंग में विश्व का अग्रणी देश बनाना है.
यह भी पढ़ें: Budget 2026: 10,000 करोड़ की ‘बायो फार्मा शक्ति’ का ऐलान, भारत बनेगा ग्लोबल बायो-फार्मा हब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










