Refined Oil: शरीर पर क्या असर डालता है रिफाइंड तेल का सेवन, आप भी जानें

Updated:
विज्ञापन

refined oil

Refined Oil : तेल का सेवन हम सब अपने खाने के जरिए करते हैं. रिफाइंड तेल का उपयोग हमारे किचन में पिछले कुछ समय में अधिक देखने को मिल रहा है. इसका सेवन हमारे सेहत के लिए नुकसानदायक है.

विज्ञापन

Refined Oil : समय के साथ हमारे जीवन में भी कई बदलाव देखने को मिलते हैं. जीवन जीने के तरीके में भी बहुत बदलाव देखा जा सकता है. लाइफस्टाइल में आए बदलाव का असर हमारे खाने पीने पर पड़ा है. बाहर के खाने और फास्ट फूड पर हम अधिक निर्भर होते जा रहे है. जिसका परिणाम स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या के रूप में देखा जा सकता है. खाने में रिफाइंड तेल का इस्तेमाल पिछले कुछ समय में बढ़ा है. रिफाइंड तेल का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है. इसके सेवन से कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता जो आगे चलकर गंभीर समस्या का रूप ले सकता है. रिफाइंड तेल में ट्रांस फैट पाया जाता है जो घातक बीमारियों का कारण बनता है और इस वजह से कई लोगों की जान भी चली जाती है. आप भी रिफाइंड तेल के इस्तेमाल से बचें और खाना बनाने के लिए सरसों का तेल या घी का इस्तेमाल करें.

क्यों है नुकसानदायक

रिफाइंड तेल जिस प्रक्रिया से बनता है उस कारण से इसमें मिलने वाले पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं. इसको बनाने में कई सारे केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है और कई घंटो तक गर्म किया जाता है. गर्म करने के कारण बीजों में पाए जाने वाले पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं.

हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें:Health Tips: सीने में दर्द के अलावा इन अंगों में भी रहता है दर्द, हो सकता है हार्ट अटैक का संकेत 

यह भी पढ़ें: Health Tips: कहीं आप भी इन सब्जियों को काटकर फ्रिज में रखने की गलती तो नहीं कर रहे? सेहत को हो सकता है नुकसान

सेहत को होता है नुकसान 

  • रिफाइंड तेल का सेवन हमारे सेहत को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा सकता है. इसका अधिक सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ा सकता है. रिफाइंड तेल में ट्रांस फैट की मात्रा अधिक होती है जो हार्ट संबंधित बीमारियों का कारण बन सकता है.
  • इसका अधिक इस्तेमाल सेहत से जुड़ी कई परेशानियों की वजह हो सकता है. इसके इस्तेमाल से वजन बढ़ना और मोटापा भी हो सकता है. ब्लड प्रेशर, कैंसर जैसे गंभीर समस्या के खतरों को भी बढ़ा सकता है. 
  • रिफाइंड तेल का इस्तेमाल आपकी स्किन के लिए भी अच्छा नहीं है. इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा रूखी हो सकती है. इसलिए इस तेल के इस्तेमाल से बचना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: Health Tips: जानें कौन सी आदतें पहुंचा रही है आपके दिमाग को नुकसान, तुरंत इन्हें बदलें 

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola