Health Tips: जानें कौन सी आदतें पहुंचा रही है आपके दिमाग को नुकसान, तुरंत इन्हें बदलें 

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

Brain health

Health Tips: हमारा दिमाग शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है. मगर हमारी कुछ आदतों के कारण इसका असर दिमाग की सेहत पर पड़ता है. अपने ब्रेन को हेल्दी रखने के लिए इन आदतों को तुरंत छोड़ें.

विज्ञापन

Health Tips: हर एक व्यक्ति की इच्छा होती है कि वह निरोग रहे. अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए हम कई तरह के तरीकों को भी अपनाते हैं. हमारा शरीर पूर्ण रूप से तब स्वस्थ होता है जब हमारा दिमाग भी स्वस्थ रहे. आज के इस मॉडर्न समय में हमारी जीवनशैली में काफी परिवर्तन आ गया है. इस परिवर्तन का असर हमारे मेंटल हेल्थ पर भी होता है. जाने अनजाने हम अपने जीवन में कुछ ऐसी आदतों को शामिल कर ले लेते हैं जिसका नकारात्मक प्रभाव हमारे दिमाग पर पड़ता है. कोशिश यही करनी चाहिए कि हम इन आदतों से जितना दूर रह सकें उतना दूर रहें. तो आइए जानते हैं कौन सी आदत है जो आपके ब्रेन हेल्थ को नुकसान पहुंचा रही हैं?

ज्यादा तनाव लेना

आजकल लोगों में अधिक तनाव देखा जा सकता है. जब आप बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तब शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है. यह हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है. लंबे समय तक ज्यादा स्ट्रेस लेने से यह गंभीर समस्या का रूप ले सकता है और अन्य कई बीमारियां इसके कारण हो सकती है.

हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें:Health Tips: क्या आप जानते हैं अखरोट से होने वाले नुकसनों को? इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए इसका सेवन 

यह भी पढ़ें: Health Tips: बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मेथी का पानी है कारगर

कम नींद लेना 

जीवन में बढ़ी हुई व्यस्तता के कारण हम पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं. नींद हमारे सेहत के लिए बहुत जरूरी है. दिन भर की थकान के बाद शरीर और दिमाग दोनों को आराम की जरूरत होती है. जब हम 7-8 घंटे की नींद लेते हैं तब हमारा दिमाग भी सही ढंग से काम कर पाता है. अगर आप पूरी नींद नहीं ले पाते हैं तो काम पर सही तरीके से फोकस नहीं कर पाते हैं. नींद की कमी से चिड़चिड़ापन और सिर दर्द की समस्या भी हो सकती है. 

अकेले रहना

आज के समय में लोगों का आपस में मिलना जुलना कम हो गया है. अकेलेपन की समस्या देखने को मिल रही है. अपने ब्रेन को सुचारू ढंग से चलाने के लिए लोगों से मिलें. इससे आपका ब्रेन एक्टिव रहता है. अकेलापन होने से इसका असर आपके दिमाग पर पड़ता है और आप चीजों को ठीक तरीके से याद नहीं रख पाते हैं.

अनहेल्दी खाना 

सही खान-पान हमें कई सारी बीमारियों से बचाता है. अगर आप अनहेल्दी खाना जैसे कि फास्ट फूड का सेवन करते हैं तो ये आपके दिमाग की सेहत के लिए अच्छा नहीं है.

यह भी पढ़ें: Exam Tips:  परीक्षा में अव्वल आएगा आपका बच्चा, इन तरीकों को करें फॉलो

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola