Health Tips: क्या आप जानते हैं अखरोट से होने वाले नुकसनों को? इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए इसका सेवन 

Author :Sweta Vaidya
Published by :Sweta Vaidya
Updated at :05 Feb 2025 10:44 AM
विज्ञापन
walnuts

walnuts

Health Tips: सेहतमंद रहने के लिए पौष्टिक चीजों का सेवन करना चाहिए. मगर कुछ चीजें हमें लाभ के बदले हानि पहुंचा सकती हैं. अखरोट का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है पर कुछ लोगों के लिए ये नुकसानदायक हो सकता है.

विज्ञापन

Health Tips: अखरोट एक ड्राई फ्रूट है जो हमारी सेहत को बहुत सारे लाभ पहुंचाता है. अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो सेहत से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. अखरोट में ओमेगा 3, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व मिलते हैं. अखरोट का सेवन कई लोग स्नैक के तौर पर भी करना पसंद करते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी की इतनी सारे गुणों से युक्त अखरोट कुछ लोगों के लिए हानिकारक भी हो सकता है. ऐसे लोग अगर अखरोट का सेवन करते हैं तो उन्हें कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. तो आइए जानते हैं कि किन लोगों को अखरोट नहीं खाना चाहिए?

पाचन की समस्या 

जो लोग पाचन संबंधित समस्या से परेशान रहते हैं उन्हें अखरोट का सेवन नहीं करना चाहिए. अखरोट में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और इसका सेवन गैस, एसिडिटी और डायरिया की परेशानी को बढ़ा सकता है. अखरोट में मिलने वाला ऑक्सलेट पाचन क्रिया पर असर डालता है. 

हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Health Tips: लिवर इन्फेक्शन को हल्के में ना लें, इन लक्षणों से पहचानें 

यह भी पढ़ें: Health Tips: क्या पैरों में अक्सर होती है झनझनाहट? इन लक्षणों को अनदेखा ना करें, हो सकती है विटामिन बी12 की कमी 

एलर्जी

अखरोट का सेवन कुछ लोगों के लिए एलर्जी का कारण बन सकता है. जिन लोगों को एलर्जी होती है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए. इसका सेवन करने से आपको खुजली, सूजन और त्वचा पर रैशेज हो सकते हैं. 

वजन का बढ़ना

अगर आप वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो अखरोट का सेवन ना करें. अखरोट एक कैलोरी रिच ड्राई फ्रूट है जिसके सेवन से आपका वजन बढ़ सकता है.

किडनी की समस्या 

जिन लोगों को किडनी की समस्या है उन्हें अखरोट का सेवन नहीं करना चाहिए. दरअसल, अखरोट में ऑक्सलेट होता है जो किडनी में पथरी के खतरे को बढ़ा सकता है.

छाले 

अखरोट के अधिक सेवन से आपके मुंह में छाले हो सकते हैं. अखरोट एक गर्म ड्राई फ्रूट है. अगर आपके मुंह में अक्सर छाले होते रहते हैं तो, आपको इसके सेवन से बचना चाहिए नहीं तो यह इस समस्या को और बढ़ा सकता है. 

यह भी पढ़ें: Health Tips: थकान को दूर भगाने के लिए इन चीजों को बनाएं डायट का हिस्सा

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola