Health Tips: थकान को दूर भगाने के लिए इन चीजों को बनाएं डायट का हिस्सा

Updated:
विज्ञापन
fatigue

fatigue

Health Tips: जीवनशैली में आए बदलावों के कारण थकान की समस्या आम होते जा रही है. थकान और आलस को दूर करने के लिए पौष्टिक भोजन का सेवन करें और इन चीजों को डायट का हिस्सा बनाएं.

विज्ञापन

Health Tips: आधुनिकता के इस दौर में जीवनशैली में कई परिवर्तन आए हैं. इन बदलावों का असर हमारे सेहत पर भी पड़ा है. जिसका परिणाम बढ़ती हुई बीमारी और अधिक थकान के रूप में हमारे सामने है. तेज भाग दौड़ वाली दिनचर्या में अक्सर हमें थकान का सामना करना पड़ता है. इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे खान-पान पर सही तरीके से ध्यान ना देना, काम का प्रेशर और तनाव. इन कारणों के वजह से अधिक थकावट महसूस होती है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. अपने जीवनशैली में थोड़े से बादलाव और सही खान-पान से आप सुस्ती और थकावट से आराम पा सकते हैं. तो जानते हैं कौन सी चीजों का सेवन आपको थकान से राहत दिलाने में कारगर है?

नट्स और सीड्स डायट में

थकान को दूर करने में नट्स और सीड्स का सेवन जरूर करना चाहिए. बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और कद्दू के बीज में ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इनको खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है. 

हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Health Tips: इन 5 संकेतों को महिलाएं न करें नजरअंदाज, ब्रेस्ट कैंसर का हो सकता है खतरा

यह भी पढ़ें: Health Tips: पेट फूलने की समस्या में ये चीजें हैं फायदेमंद, आप भी जानें

पानी की मात्रा पर ध्यान  

शरीर को सुचारु रूप से चलाने के लिए पानी बहुत ही आवश्यक है. शरीर में पानी की कमी होने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कम मात्रा में पानी का सेवन थकान को और बढ़ा सकता है. इसलिए उचित मात्रा में पानी पीना चाहिए. 

केला है फायदेमंद

अगर आपको भी थकान बनी रहती है तो अपनी डायट में केले को शामिल करें. केला कई पोषक तत्व जैसे विटामिन, प्रोटीन और पोटेशियम से युक्त होता है जो शरीर से थकान को दूर करने में कारगर है. इसके सेवन से आप में ऊर्जा बनी रहेगी.

ओट्स से दूर होगा थकान

थकान को दूर रखने और शरीर को ऊर्जावान रखने के लिए ओट्स का सेवन बहुत ही फायदेमंद है. ओट्स में फाइबर मौजूद होता है जो पेट के सेहत के लिए भी फायदेमंद है और वजन को भी कंट्रोल में रखता है. इसके सेवन से आलस और थकान महसूस नहीं होगा.    

यह भी पढ़ें: Health Tips:- घर के किचन में मौजूद मेथी दाना आपको रखेगा कई बीमारियों से दूर

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola