Health Tips: क्या पैरों में अक्सर होती है झनझनाहट? इन लक्षणों को अनदेखा ना करें, हो सकती है विटामिन बी12 की कमी 

Updated:
विज्ञापन
vitamin b12

Vitamin B12

Health Tips: विटामिन बी12 की कमी होने पर इसका हमारे सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. इसकी कमी होने पर शरीर में कुछ लक्षण दिखाई पड़ते हैं. जरूरत है इन्हें पहचानने की और कमी को दूर करने की.

विज्ञापन

Health Tips: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी पोषक तत्व का बैलेंस बहुत जरूरी है. किसी भी पोषक तत्व की कमी होने पर इसका प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है. इसलिए जरूरी है कि हम इन पोषक तत्वों को सही मात्रा में सेवन करें. विटामिन बी12 भी एक पोषक तत्व जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक है. इसकी कमी होने पर आपका शरीर सुचारू रूप से काम नहीं कर पाएगा और आपको बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. जीवनशैली में आए बदलाव के कारण विटामिन बी12 की कमी देखी जा सकती है. विटामिन बी12 हमारे नर्वस सिस्टम और रेड ब्लड सेल्स को बनाने में सहायक है. इसकी कमी के सबसे आम लक्षण है हाथ और पैर में झनझनाहट रहना. विटामिन बी12 की कमी आगे चलकर गंभीर समस्या का रूप भी ले सकती है. इसलिए जरूरी है इसके लक्षणों की पहचान करना और दूर करने की कोशिश करना. तो आइए जानते हैं विटामिन बी12 की कमी होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखाई देते हैं?

हाथ-पैर में झनझनाहट

विटामिन बी12 की कमी का सबसे आम लक्षण और हाथ और पैर में झनझनाहट होना है. इसकी कमी से मांसपेशियां भी कमजोर हो सकती है और उनमें दर्द बना रह सकता है.

हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें:Health Tips: थकान को दूर भगाने के लिए इन चीजों को बनाएं डायट का हिस्सा

यह भी पढ़ें: Health Tips: पेट फूलने की समस्या में ये चीजें हैं फायदेमंद, आप भी जानें

चिड़चिड़ापन

अगर आपको भी विटामिन बी12 की कमी है तो अक्सर चिड़चिड़ापन की स्थिति बनी रह सकती है. इसकी कमी होने से लोग अक्सर उदास रहते हैं और यह डिप्रेशन के खतरे को भी बढ़ा सकता है.

थकान 

विटामिन बी12 की कमी का एक संकेत बहुत अधिक थकान होना भी है. विटामिन बी12 का लेवल कम होने से आप शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होगी और थकान के कारण काम करने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.

त्वचा पर असर 

विटामिन बी12 की कमी होने पर इसका असर हमारी त्वचा पर भी पड़ता है. इसकी कमी होने पर त्वचा पीली और रूखी दिखने लगती है. मुंह में छाले होना भी विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है.  

यह भी पढ़ें:Health Tips: शरीर में है विटामिन डी की कमी, खाने में शामिल करें इन चीजों को

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola