Health Tips: सीने में दर्द के अलावा इन अंगों में भी रहता है दर्द, हो सकता है हार्ट अटैक का संकेत

Heart Attack Symptoms
Health Tips: शरीर देता है हमें कुछ संकेत दिल के दौरे के बारे में. जरूरत हैं इन लक्षणों की समय रहते पहचान करने की.
Health Tips: आजकल के समय में दिल का दौरा एक आम समस्या के रूप में हमारे सामने है. तेजी से बदलते हुए हमारे लाइफस्टाइल के कारण यह समस्या अब कम उम्र के लोगों में भी देखने को मिल रही है. हार्ट अटैक तब होता है जब हमारे हार्ट में ब्लड का फ्लो सही रूप से नहीं हो पाता है. यह एक गंभीर समस्या है जिसके बारे में विचार करना बहुत जरूरी है. आजकल खाने पीने को लेकर की गई गड़बड़ी और अधिक मात्रा में फास्ट फूड का सेवन इस परेशानी को और बढ़ा रहा है. हार्ट अटैक आने से पहले हमारे शरीर हमें कुछ इशारे देता है. समय रहते इन लक्षणों को पहचाने पर आप इन पर काम कर सकते हैं और अपने आप को इस खतरे से बचा सकते हैं. तो आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में.
सांस लेने में दिक्कत
सांस लेने में परेशानी होना या सांस फूलना हार्ट अटैक आने का एक लक्षण हो सकता है. अगर आपको सांस लेने में परेशानी हो रही है तो इस बात को हल्के में लेने की गलती ना करें.
हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें.
यह भी पढ़ें: Health Tips: बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मेथी का पानी है कारगर
शरीर में दर्द रहना
हार्ट अटैक आने का सबसे आम संकेत जो हमारा शरीर देता है वह है सीने में दर्द होना. मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि हार्ट अटैक आने से पहले शरीर की कुछ और अंगों में भी दर्द हो सकता है. अगर आपके पीठ, गर्दन, हाथ या फिर जबड़ों में दर्द है तो इस बात को गंभीरता से लें.
बहुत अधिक थकान
बहुत ज्यादा थकान महसूस होना भी हार्ट अटैक का एक लक्षण हो सकता है. कम काम करने के बाद भी अगर आपको थकान और कमजोरी महसूस होती है तो ये दिल के दौरे का संकेत हो सकता है.
उल्टी आना
हार्ट अटैक आने का एक लक्षण पेट से जुड़ी परेशानी के रूप में भी दिखता है. अगर आपको उल्टी या मतली महसूस हो रहा है तो यह हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Health Tips: क्या आप जानते हैं अखरोट से होने वाले नुकसनों को? इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए इसका सेवन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










