Vitamin B12: शरीर में विटामिन बी12 की कमी, डायट में आज से शामिल करें ये वेज फूड आइटम

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

Vitamin B12

Vitamin B12 : विटामिन बी12 हमारे सेहत के लिए बहुत जरूरी है. इसकी कमी से कई परेशानी हो सकती हैं. इन वेज फूड्स का सेवन कर के आप इस कमी को दूर कर सकते हैं.

विज्ञापन

Vitamin B12 : शरीर सुचारु ढंग से काम करे इसके लिए यह बेहद अहम हो जाता है कि जरूरत के हिसाब से पोषक तत्वों की मात्रा हमें मिलती रहे. विटामिन बी12 भी हमारे सेहत के लिए जरूरी तत्वों में से एक है. इसकी कमी के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. विटामिन बी12 शरीर के नर्वस सिस्टम की देखभाल करता है और रेड ब्लड सेल्स को बनाने में मदद करता है.  विटामिन बी12 की कमी के कारण आपके हाथ पैर में झनझनाहट और थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है. विटामिन बी12 मुख्य तौर पर मछली, अंडे और मीट में पाया जाता है. जो लोग वेज खाने का सेवन करते हैं उनमें इसकी कमी अक्सर देखी जा सकती है. अगर आप भी वेजीटेरियन खाने का सेवन करते हैं तो आप इन चीजों को अपने डायट का हिस्सा बनाएं और इस कमी को दूर करें. तो आइए जानते हैं विटामिन बी12 से भरपूर वेज फूड्स.

दही में है विटामिन बी12

दही का सेवन हमारे सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक है. इसमें प्रोबायोटिक मौजूद होता है जो पेट के लिए फायदेमंद है. दही में विटामिन बी12 भी पाया जाता है. दही का सेवन विटामिन बी12 को सही तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है. दही को अपनी डायट में शामिल करें और विटामिन बी12 की कमी से बचें.

हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Health Tips: क्या पैरों में अक्सर होती है झनझनाहट? इन लक्षणों को अनदेखा ना करें, हो सकती है विटामिन बी12 की कमी 

यह भी पढ़ें: Health Tips: लिवर इन्फेक्शन को हल्के में ना लें, इन लक्षणों से पहचानें 

मशरूम है हेल्थ के लिए उपयोगी

अगर आपके शरीर में भी विटामिन बी12 की कमी है तो उसको दूर करने के लिए आप अपने खाने में मशरूम को शामिल कर सकते हैं.

फोर्टिफाइड फूड्स

विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए आप फोर्टिफाइड फूड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.  इस तरह के खाने में अलग से पोषक तत्वों को मिलाया जाता है जो कमी को दूर कर सके.

चीज से होगी कमी पूरी

चीज विटामिन बी12 का अच्छा सोर्स है. आप चीज को खाने में कई तरीके से शामिल कर सकते हैं जैसे पराठें, सैंडविच. पनीर में भी विटामिन बी12 पाया जाता है.

यह भी पढ़ें: Health Tips: थकान को दूर भगाने के लिए इन चीजों को बनाएं डायट का हिस्सा

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola