ePaper

Health Tips: इंम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर ठंड से भी राहत देता है नींबू, लेकिन इसे ज्यादा खाने से हो सकती है ये बीमारियां

Updated at : 12 Jan 2021 2:25 PM (IST)
विज्ञापन
Health Tips: इंम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर ठंड से भी राहत देता है नींबू, लेकिन इसे ज्यादा खाने से हो सकती है ये बीमारियां

Health Tips: नींबू स्वास्थ्य के लिहाज से काफी उपयोगी है. गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने से कई बीमारियों से राहत मिलती है. कई लोग तो अपने दिन की शुरूआत ही नींबू पानी (nimbu pani) के साथ करते हैं. इसमें कोई संदेह नहीं है कि स्वाद में चटकारा लाने के साथ साथ नींबू में कई औषधी गुण भी पाई जाती है.

विज्ञापन

Health Tips: नींबू स्वास्थ्य के लिहाज से काफी उपयोगी है. गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने से कई बीमारियों से राहत मिलती है. कई लोग तो अपने दिन की शुरूआत ही नींबू पानी (nimbu pani) के साथ करते हैं. इसमें कोई संदेह नहीं है कि स्वाद में चटकारा लाने के साथ साथ नींबू में कई औषधी गुण भी पाई जाती है. यह इम्युनिटी (Immunity) बढ़ाता है, वजन कम करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं जरूरत से ज्यादा नींबू खाना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है. आइये जानते है नींबू के कुछ फायदों और नुकसान के बारे में..

नींबू जैसे खट्टे फल में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. यही कारण है कि यह इम्युनिटी बढ़ाने में काफी मददगार होता है. यह एक प्रकार का एंटीऑक्सिडेंट है जो हमारी कोशिकाओं को क्षति पहुंचने से भी बचाता है. विटामिन सी सामान्य कोल्ड को रोकने में भी लाभदायक है.

वजन घटाने में लाभदायक (Lemon for weight loss) शोध में यह बात सामने आई है कि नींबू में पाए जाने वाला पॉलीफेनोल एंटीऑक्सिडेंट अतिरिक्त वजन को कम करने में मददगार होता है. इससे मोटापे को दूर किया जा सकता है.

नींबू पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है. कई अध्ययनों से पता चला है कि रोजाना एक ग्लास गुनगुने पानी के साथ नींबू पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है. और त्वचा की झुर्रियों भी कम होती है.

नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड किडनी स्टोन में भी लाभदायक है. साइट्रिक एसिड में पाया जाने वाला साइट्रेट मूत्र को कम एसीडीक बनाता है. यह हमारे अंदर मौजूद पथरी को छोटे टूकड़ों में तोड़ कर पेशाब के रास्ते बाहर निकालने में प्रभावी है.

नींबू पानी पीना जीतना हमारे सेहत के लिए लाभदायक हैं, उतने ही उसके नुकसान भी हैं. नींबू के साइड इफेक्ट्स : नींबू का ज्यादा सेवन करने से किडनी की समस्या हो सकती है. नींबू में एसिडिक के साथ ऑक्सलेट भी पाया जाता है. जो ज्यादा होने से किडनी को खराब भी कर सकता है. भले ही नींबू खाने से पाचन क्रिया मजबूत होती है, लेकिन ज्यादा नींबू खाने से पेट भी खराब हो सकता है. इसके अलावा कुछ लोगों को ज्यादा नींबू खाने से एसिडिटी खाने की समस्या भी हो जाती है.

Also Read: Health Tips: मौसमी फलों और सब्जियों का करें सेवन, अच्छे स्वास्थ्य के लिए जीवनशैली में लाएं ये बदलाव

Posted by ; Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola