Lemon Water In Winter: सर्दियों में अगर आप भी पीते हैं नींबू पानी, तो जानिए कैसे करता है शरीर पर असर

lemon water
Lemon Water In Winter: सर्दियों के मौसम में जहां गर्म पेय ज्यादा पसंद किए जाते हैं, वहीं नींबू पानी एक ऐसा सरल और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प है जिसे लोग पूरे साल पीना पसंद करते हैं. नींबू में मौजूद विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट्स और डिटॉक्सिफाइंग गुण सर्दियों में भी शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं. […]
Lemon Water In Winter: सर्दियों के मौसम में जहां गर्म पेय ज्यादा पसंद किए जाते हैं, वहीं नींबू पानी एक ऐसा सरल और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प है जिसे लोग पूरे साल पीना पसंद करते हैं. नींबू में मौजूद विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट्स और डिटॉक्सिफाइंग गुण सर्दियों में भी शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं. हालांकि, ठंड के दिनों में नींबू पानी पीना कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है. इसलिए इसे पीने से पहले इसके फायदे और नुकसान दोनों जानना जरूरी है. इसी वजह से इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि सर्दियों में नींबू पानी पीना कितना फायदेमंद है और कितना नुकसानदेह है.
सर्दियों में नींबू पानी पीने के फायदे
इम्यूनिटी को मजबूत करता है
नींबू में विटामिन C भरपूर होता है, जो सर्दियों में होने वाली सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करता है.
शरीर को डिटॉक्स करता है
गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और मेटाबॉलिज़्म बेहतर होता है.
पाचन सुधारता है
सर्दियों में पाचन धीमा हो जाता है. नींबू पानी गैस, कब्ज और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं कम करने में मदद करता है.
वजन कंट्रोल में मददगार
सुबह गुनगुना नींबू पानी पीने से फैट बर्निंग बढ़ती है और वजन कंट्रोल में रहता है.
स्किन को ग्लो देता है
विटामिन C सर्दियों में ड्राई स्किन को सुधारता है और नैचुरल ग्लो लाता है.
सर्दियों में शरीर को हाइड्रेट रखता है
ठंड में लोग पानी कम पीते हैं, ऐसे में नींबू पानी शरीर की हाइड्रेशन जरूरत को पूरा करता है.
सर्दियों में नींबू पानी के नुकसान
ज्यादा ठंडा नींबू पानी शरीर ठंडा कर सकता है
ठंडे मौसम में ठंडा नींबू पानी पीने से सर्दी-जुकाम या गले में खराश हो सकती है. बेहतर है गुनगुना नींबू पानी पिएं.
खाली पेट ज्यादा ऐसिडिटी कर सकता है
कुछ लोगों को सुबह नींबू पानी से जलन, एसिडिटी या पेट दर्द होता है.
दांतों की इनेमल पर असर
नींबू का एसिड दांतों की परत को कमजोर कर सकता है. स्ट्रॉ से पीना या बाद में साफ पानी पीना फायदेमंद है.
अधिक मात्रा में पीने से पेट ढीला हो सकता है
ज्यादा नींबू पानी शरीर की ‘अल्कलाइन–ऐसिड’ बैलेंस में गड़बड़ी कर सकता है.
यह भी पढ़ें: Benefits Of Hing In Dal: क्यों दाल में डालते हैं हींग का तड़का? जानिए वो फायदे जो नहीं जानता आधा भारत
यह भी पढ़ें: Neem Leaves On Empty Stomach: कड़वा है पर औषधि है, सुबह नीम के पत्ते खाने से होते हैं ये 6 बड़े फायदे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prerna
मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




