ePaper

Vitamin D Deficiency: विटामिन डी की कमी को दूर करने में मदद करेंगे ये फूड आइटम्स, आज ही करें डायट में शामिल

Updated at : 10 Mar 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
vitamin d deficiency

vitamin d deficiency

Vitamin D Deficiency: अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी के लक्षण दिख रहे हैं तो ऐसे में आपको इन चीजों को अपने डायट में जरूर शामिल करना चाहिए. इन चीजों को डायट में शामिल करने से आपको काफी फायदा हो सकता है.

विज्ञापन

Vitamin D Deficiency: हमारे शरीर के लिए विटामिन डी काफी जरूरी होता है. यह एक फैट सोल्युबल विटामिन है जिस वजह से इसे हमारे सेहत के लिए और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. विटामिन डी हमारे शरीर के लिए इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इसकी वजह से ही कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स को आपके शरीर में एब्जॉर्ब होने में मदद मिलती है. बात करें विटामिन डी के प्राइमरी सोर्स की तो इसमें सूर्य की किरणों को सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है लेकिन, कई बार ऐसा भी होता है कि हम पर्याप्त मात्रा में सूर्य की रोशनी नहीं ले पाते हैं हमारे शरीर में इसकी कमी हो जाती है. विटामिन डी की कमी होने पर शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती है. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से आप अपने शरीर में हो रही विटामिन डी की कमी को दूर किया जा सकता है. तो चलिए इन फूड आइटम्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

इन चीजों के सेवन से विटामिन डी की कमी होती है दूर

अगर आप शरीर में हो रही विटामिन डी की कमी को दूर करना चाहते हैं तो आपको अपने डायट में साल्मन, टूना और मैक्रल जैसे फैटी फिश को अपने डायट का हिस्सा बनाना चाहिए. इसके अलावा आपको अपने डायट में अंडे के पीले हिस्से और चीज को भी शामिल कर लेना चाहिए. शरीर में हो रही विटामिन डी की कमी को आप मशरुम खाकर भी दूर कर सकते हैं. फॉर्टिफाइड मिल्क, सोया मिल्क और संतरे का जूस भी शरीर में हो रही विटामिन डी की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है.

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: सफेद नमक को कहें गुडबाय, काले नमक के सेवन से आपको होंगे ये जबरदस्त फायदे

ये भी पढ़ें: Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे

विटामिन डी की कमी से शरीर में दिखते हैं ये लक्षण

जब आपके शरीर में विटामिन डी की कमी से दर्द का एहसास होना आम है. केवल यहीं नहीं, आपको हड्डियों और मसल्स में भी दर्द का अनुभव हो सकता है. केवल यहीं नहीं, विटामिन डी की कमी से आपको थकान और कमजोरी की समस्या से भी जूझना पड़ता है. विटामिन डी की कमी होने पर आपकी इम्युनिटी कमजोर हो जाती है जिस वजह से आप बार-बार बीमार पड़ने लगते हैं. कई बार विटामिन डी की कमी से आपको डिप्रेशन की समस्या भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: Health Tips: शरीर में दिख रहे इन लक्षणों को कभी भूलकर भी न करें नजरअंदाज, गंभीर समस्याओं की तरफ करते हैं इशारा

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola