Dal Roti Benefits: दाल रोटी खाने के फायदे जान दंग रह जाएंगे आप

Edited by Shweta Pandey
Updated:
विज्ञापन

Dal Roti, Photos By: Social Media

Dal Roti Benefits: दाल रोटी हमारे देश में सबसे अधिक लोग खाते हैं. साधारण सा दिखने वाला दाल रोटी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है. चलिए जानते हैं दाल रोटी खाने के फायदे...

विज्ञापन

Dal Roti Benefits: दाल रोटी देश में बहुत ही साधारण भोजन में गिना जाता है. आमतौर पर महिलाएं अपने बच्चों को दाल रोटी खिलाती हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दाल रोटी हमारे सेहत के लिए कितने फायदेमंद होते हैं. दाल में फाइबर, विटामिन B, मैग्नीशियम, जिंक और पोटैशियम मौजूद होता है. जबकि रोटी में कैल्शियम, आयरन, विटामिन डी, विटामिन सी और मैग्नीशियम आदि पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं. हम इस आर्टिकल के जरिए जानेंगे रोज दाल रोटी खाने से होने वाले फायदों के बारे में..

पाचन में

दाल रोटी खाने से पाचन दुरुस्त रहता है. क्योंकि दाल रोटी काफी हल्का भोजन होता है जो पाचन के लिए फायदेमंद होता है. अगर आपको पाचन संबंधी दिक्कत है तो रोजाना दाल रोटी खाएं. दाल रोटी आसानी से पचता है और पाचन को मजबूत रखता है.

प्रोटीन की कमी दूर करें

दाल और रोटी में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है. अगर आप दाल और रोटी दोनों मिलकर खाते हैं तो आपके शरीर में प्रोटीन की कभी कमी नहीं होगी. दाल रोटी खाने से मसल्स मजबूत होते हैं.

Also Read: बरसात में हैजा का खतरा, जानिए इसके लक्षण और उपचार

खून की कमी दूर करें

दाल रोटी खाने से खून की कमी को दूर किया जा सकता है. क्योंकि रोटी और दाल दोनों में आयरन होता है जो खून की कमी को पूरा करते हैं. अगर आपको एनीमिया है तो दाल रोटी खाएं.

बीपी कंट्रोल करें

अगर किसी को बीपी की समस्या है तो उसे दाल रोटी खाना चाहिए. क्योंकि दाल और रोटी में पोटेशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है. दाल रोटी खाने से कोलेस्ट्रॉल और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी काम होता है. इसलिए सभी को दाल रोटी खाना चाहिए.

Also Read: सुबह कॉफी पीने के ये हैं 5 जबरदस्त फायदे

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola