COVID-19 : क्या हवा में फैलता है coronavirus ?
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Mar 2020 6:16 PM
Patna: Parents put a protective mask on their child at Jai Prakash Narayan Airport after announcement of the suspension of domestic air services from midnight at all airports in the country in the wake of the coronavirus pandemic, in Patna, Tuesday, March 24, 2020. (PTI Photo) (PTI24-03-2020_000205A)
कोरोनावायरस का प्रकोप विश्वभर में तेजी से पंजे फैला रहा है. हर दिन कोरोना वायरस को लेकर कई तरह कि अफवाहें से घिरे रहते हैं. COVID-19 इलाज को लेकर कई झूठी खबरों से सामना करना पड़ रहा है.
कोरोना वायरस का प्रकोप विश्वभर में तेजी से फैल रहा है. हर दिन कोरोना वायरस को लेकर कई तरह कि अफवाहें से घिरे रहते हैं. COVID-19 इलाज को लेकर कई झूठी खबरों से सामना करना पड़ रहा है. लोगों को आए दिन कोरोना वायरस के टीके, इलाज और दवाइयों को लेकर कई फर्जी और तथ्यहीन खबरों से सामना करना पड़ता है. अब कोरोना वायरस को एक अफवाह हाल ही में वायरल हुई है, जिसमें कहा गया है कि करोना वायरस हवा में घुलनशील है, पर इन सब अफवाहों पर विराम लगाते हुए WHO ने फिलहाल यह मानने से इंकार किया है कि कोरोना वायरस हवा में घुल सकते हैं.
WHO का मानना है कि ‘ COVID-19 एक एयरबोर्न बीमारी हो सकती है, पर फिलहाल इसपर शोध जारी है. विश्व में कोरोना वायरस से हुई तबाही को देखते हुए इसके लिए एहतियात बरतना जरुरी है. पर यह जानना भी जरुरी है कि एयरबोर्न और एयरोसोल दो अलग चीजें हैं. एयरबोर्न का मतलब है कि बीमारी को हवा के माध्यम से फैल सकती है, जबकि एयरोसोल का अर्थ है कि यह बूंदों या संपर्क संचरण के माध्यम से फैल सकता है.
चिकित्सा कर्मचारियों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है क्योंकि वे आमतौर पर एरोसोल पैदा करने की प्रक्रिया करते हैं और इस प्रकार किसी और की तुलना में संक्रमण के लिए अधिक संवेदनशील होते हैं.
COVID-19 के बारे में यह बात बिलकुल सच है कि यह सतहों पर रहकर संक्रमण फैलाता है. पर कोरोना वायरस हवा में फैलता है या नहीं इसकी पुष्टि के लिए अभी कई अध्ययन चल रहे हैं. इसमें यह भी कहा गया है कि डब्ल्यूएचओ ने चिकित्साकर्मियों को सावधानी बरतने की सिफारिश की है क्योंकि COVID-19 हवा में पनप सकता है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए कई अध्ययन चल रहे हैं. इसमें यह भी कहा गया है कि डब्ल्यूएचओ ने चिकित्साकर्मियों को एयरोसोल ट्रांसमिशन के रूप में सावधानी बरतने की सिफारिश की है.
WHO दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा, “एयरबोर्न को COVID-19 को एयरबोर्न बीमारी के रुप में सामने नहीं आया है. COVID-19 ज्यादातर सांस की बूंदों और निकट संपर्क के माध्यम से फैलता है. यही कारण है कि WHO हाथ और सांस की स्वच्छता बनाए रखने की सिफारिश करता है. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










