चाय की जगह पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Author Prerna
Updated:
विज्ञापन

हेल्दी ड्रिंक (image: AI Generated)

Healthy Drinks: अगर आप रोज ज्यादा चाय पीते हैं, तो उसकी जगह कुछ हेल्दी ड्रिंक अपनाना सेहत के लिए बेहतर हो सकता है. डाइटिशियन मुस्कान कुमारी के अनुसार नींबू पानी, नारियल पानी, ग्रीन टी, जीरा पानी और हल्दी वाला दूध पीने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं.

विज्ञापन

Healthy Drinks: अक्सर लोग सुबह उठते ही चाय पीते हैं, लेकिन ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए हमेशा अच्छा नहीं माना जाता. डाइटिशियन मुस्कान कुमारी के अनुसार चाय की जगह कुछ हेल्दी ड्रिंक पीने से शरीर को ज्यादा फायदा मिल सकता है. ये ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट रखने, पाचन बेहतर करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं ऐसी 5 चीजें जिन्हें चाय की जगह पीना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है.

विज्ञापन

चाय की जगह पी सकते हैं ये 5 हेल्दी ड्रिंक

नींबू पानी

सुबह गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना शरीर के लिए अच्छा माना जाता है. इसमें विटामिन-सी होता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है और पाचन को भी बेहतर बनाता है.

नारियल पानी

नारियल पानी शरीर को ठंडक और ऊर्जा देता है. इसमें कई जरूरी मिनरल्स होते हैं जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और थकान दूर करने में मदद करते हैं.

ग्रीन टी

अगर आपको चाय पीने की आदत है तो ग्रीन टी एक बेहतर विकल्प हो सकती है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं और वजन नियंत्रित रखने में भी मदद करते हैं.

जीरा पानी

जीरा पानी पाचन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. सुबह खाली पेट जीरा पानी पीने से गैस, अपच और पेट से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है.

हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला दूध शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. इसे पीने से शरीर को ताकत मिलती है और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से बचाव हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Morning Habits for Weight Loss: दोपहर में आती है सुस्ती? दिनभर खुद को सुपर-एक्टिव रखने के लिए बदलें ये 5 आदतें

यह भी पढ़ें: सुबह खाली पेट पिएं ये जादुई ड्रिंक, 15 दिनों में दिखने लगेगा असर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola