Coronavirus : क्या COVID-19 को ठीक कर सकती है चाय की लत ?

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Mar 2020 9:49 PM

विज्ञापन

एक वायरल व्हाट्सएप संदेश का दावा है कि में तीन रासायनिक यौगिकों मेथिलक्सैन्थिन, थियोब्रोमाइन और थियोफिलाइन से मिलकर बनाई गईं यौगिक चाय COVID-19 के मरीजों को परोसा जा रहा है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है.

विज्ञापन

COVID-19 के दुष्चक्र में सारी दुनिया फंसी हुई और रोज इसके टीके एवं इलाज की खबरें छप रहीं हैं. अगर हालात काबू में न किए गए तो इससे धरती से जीवन के खत्म होने का ही संकट पैदा हो जाएगा. महामारी COVID-19 फैलाने वाले कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या दुनिया में करीब साढ़े तीन लाख तक पहुंच गई है और 15 हजार से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं.

कोरोना वायरस से जन्मी बीमारी COVID-19 पिछले साल 2019 के आखिर में अनजान कारणों से निमोनिया जैसी बीमारी से सामने आया. इसमें शुरुआत में हल्की सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण प्रकट होते हैं.

इसके आगे की श्रेणी में वे लोग हैं, जिनमें श्वसन नली के ऊपरी हिस्से में संक्रमण होता है। इस स्थिति में संक्रमित लोगों को बुखार, कफ, सिरदर्द या conjectivities (आंख संबंधी बीमारी) के लक्षण होते हैं. इन लक्षणों वाले लोग संक्रमण के वाहक होते हैं लेकिन संभवत: उन्हें इसकी जानकारी नहीं होती है. तीसरी श्रेणी में COVID-19 पॉजिटिव लोग होते हैं, जिनमें निमोनिया जैसे लक्षण होते हैं और उन्हें अस्पताल में रहना होता है. चौथी श्रेणी के लोगों में निमोनिया जैसी बीमारी का गंभीर रूप दिखता है.

लॉकडाउन हो जाने के कारण इंटरनेट खंघाल कर ये तलाश करने की कोशिश कर रहे हैं कि किस तरह से इस महामारी से बचा जाए. लोग फर्जी खबरों से लेकर अफवाहों को सुनकर इसके इलाज को लेकर नए कयास लगा रहे हैं.

अब, एक वायरल व्हाट्सएप संदेश का दावा है कि में तीन रासायनिक यौगिकों Methylxanthine, theobromine और theophylline से मिलकर बनाई गईं यौगिक चाय COVID-19 के मरीजों को परोसा जा रहा है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है.

भारतीय रिसर्च के अनुसार भारतीय चाय में भी यौगिक गुण मौजूद है पर इससे COVID-19 ठीक कर सकता है इसका कोई तथ्य सामने नहीं आया है.

Drugs.com के अनुसार, Us food and drug administration मिथाइलक्सेंथिन्स (Methylxanthine) और थियोफिलाइन (theophylline) का उपयोग अस्थमा, क्रोनिक ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियों में किया जाता है. इसके अलावा ये भी बताया गया है कि कैफीन, कॉफी और चाय दोनों में मौजूद रहते हैं.

International Agency for Research on Cancer (IARC) की किताब ‘Coffee, Tea, Mate, Methylxanthines and Methylglyoxal ’ में ये बताया गया है कि theophylline काली चाय में इसकी उपस्थिति बहुत कम पाई जाती है. पुस्तक यह भी कहती है कि इसका उपयोग दमा के लक्षणों को नियंत्रित करने और सांस की बीमारी के उपचार में किया जाता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola