ePaper

हजारीबाग में निकाय चुनाव की तैयारी जोरों पर, पोलिंग पार्टी के लिए 250 गाड़ियों की जरूरत

Updated at : 18 Feb 2026 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
Hazaribagh Civic Polls

हजारीबाग के संत कोलंबस कॉलेज मैदान में बने वाहन कोषांग में लाइन से जमा कराई गई गाड़ियां. फोटो: प्रभात खबर

Hazaribagh Civic Polls: हजारीबाग में नगर निकाय चुनाव की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है. 160 बूथ और 36 वार्ड के लिए 250 से अधिक वाहनों की व्यवस्था की गई है. वाहन कोषांग संत कोलंबस कॉलेज मैदान में बनाया गया है. चुनाव कर्मियों को नियमानुसार सुविधा और भाड़ा भुगतान मिलेगा. नीचे पूरी खबर पढ़ें.

विज्ञापन

हजारीबाग से आरिफ की रिपोर्ट

Hazaribagh Civic Polls: झारखंड के हजारीबाग जिले के शहरी क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है. चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं. खासकर वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अलग से वाहन कोषांग बनाया गया है. प्रशासन की ओर से बताया जा रहा है कि 23 फरवरी को मतदान कराने के लिए 250 गाड़ियों की जरूरत पड़ेगी.

संत कोलंबस कॉलेज मैदान में बना वाहन कोषांग

चुनाव के दौरान वाहनों के संचालन और प्रबंधन के लिए संत कोलंबस कॉलेज मैदान में वाहन कोषांग स्थापित किया गया है. इस कोषांग के नोडल पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) बैद्यनाथ कामती को बनाया गया है. उनके नेतृत्व में दर्जनों कर्मियों की टीम लगातार काम कर रही है, ताकि मतदान के दिन किसी तरह की लॉजिस्टिक समस्या न हो. प्रशासन की ओर से चुनाव में इस्तेमाल के लिए लगभग 250 से अधिक वाहनों की व्यवस्था की गई है. इसमें छोटे और बड़े दोनों प्रकार के वाहन शामिल हैं, ताकि अलग-अलग जरूरतों के अनुसार उनका उपयोग किया जा सके.

160 बूथ और 36 वार्ड के लिए विशेष व्यवस्था

नगर निकाय चुनाव में कुल 160 मतदान केंद्र (बूथ) बनाए गए हैं, जबकि वार्डों की कुल संख्या 36 है. प्रशासन ने प्रत्येक सेक्टर में 10 से अधिक बूथ निर्धारित किए हैं. सेक्टर स्तर पर तैनात मजिस्ट्रेट को चुनाव अवधि के दौरान एक-एक वाहन उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अलावा, सभी 160 बूथों पर पहुंचने वाले चुनाव कर्मियों के लिए भी वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. मतदान कर्मी जिस वाहन से बूथ तक जाएंगे, चुनाव संपन्न होने के बाद उसी वाहन से वापस लौटेंगे. इससे समय प्रबंधन और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित होंगे.

इसे भी पढ़ें: गुमला में दिव्यांग बच्ची के दुष्कर्मी तांत्रिक को फांसी, हजारीबाग का है निवासी

वाहन मालिकों को मिलेगा नियमानुसार भाड़ा

चुनाव कार्य में लगाए जाने वाले सभी वाहनों के मालिकों को नियमों के अनुसार भाड़ा भुगतान किया जाएगा. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पारदर्शिता बनाए रखते हुए भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. जिला प्रशासन ने वाहन कोषांग से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आंकड़े आधिकारिक वेबसाइट hazaribag.nic.in पर समय-समय पर अपडेट करने की बात कही है. कुल मिलाकर हजारीबाग में नगर निकाय चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी कर ली है. वाहन प्रबंधन से लेकर सेक्टरवार तैनाती तक हर स्तर पर सख्त मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारु और निष्पक्ष तरीके से पूरी हो सके.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में ओवरएज तीन शिक्षकों की नियुक्ति, आरटीआई में खुलासे के बाद डीईओ ने की पुष्टि

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola