वृद्ध दंपती का दफन संस्कार

Updated:
विज्ञापन

रविवार की रात घर में घुसकर दंपती की गला काटकर की गयी थी हत्या

विज्ञापन

बड़कागांव. बड़कागांव थाना क्षेत्र के बादम पंचायत अंतर्गत ग्राम बाबूपारा में अज्ञात अपराधियों ने वृद्ध दंपती की गला रेत कर हत्या कर दी थी. पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को फगुआटांड़ में दंपती के शव को दफनाया गया. मिट्टी देने का काम छोटे पुत्र रामविलास दास ने किया. वहीं घटना को लेकर रामविलास दास ने बड़कागांव थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि रविवार की रात अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर उनके पिता रिटायर्ड सीसीएल कर्मी 80 वर्षीय वकील राम एवं मां 65 वर्ष झुनिया देवी की गला काट कर हत्या कर दी थी. आवेदन में दंपती की हत्या के बाद हत्यारों द्वारा जेवरात चोरी कर ले जाने का भी जिक्र किया गया है. कहा गया है कि घर से 200 ग्राम चांदी का कड़ा, 200 ग्राम चांदी की चूड़ी, 150 ग्राम चांदी की गले की चेन (सिकड़ी) गायब है. इधर, घटना के बाद से बाबूपारा गांव में मातम पसरा हुआ है. लोग भय के साये में जी रहे हैं. बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने जांच कमेटी बनायी है. आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए जांच-पड़ताल की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola