नशामुक्ति, बाल विवाह व हिंसा पर सेमिनार

Updated:
विज्ञापन
नशामुक्ति, बाल विवाह व हिंसा पर सेमिनार

आयोजन जिला जन संपर्क कार्यालय हजारीबाग के सौजन्य से हुआ

विज्ञापन

बरकट्ठा. प्रखंड के ग्राम सूर्यकुंड स्थित डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय सेमिनार सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का आयोजन जिला जन संपर्क कार्यालय हजारीबाग के सौजन्य से हुआ. शुरुआत प्रिंसिपल बलदेव राम, गुरुकुल के संस्थापक जेपी जैन, जिला जनसंपर्क विभाग के अमित कुमार, समाजसेवी बटेश्वर मेहता, मोनिका भारती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की. सेमिनार सह कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति, बाल विवाह और बाल हिंसा रोकथाम को लेकर जागरूक किया गया. अतिथियों ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बढ़ते अमानवीय कार्यों की रोकथाम है. मौके पर राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही नशा मुक्ति सहित अन्य योजनाओं को वीडियो विजुवल के माध्यम से महाविद्यालय के विद्यार्थियों को दिखाया गया. इस अवसर पर सहायक लिपिक अमर कुमार, पीयूष कुमार, मनोज कुमार समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

मैट्रिक की परीक्षा संपन्न, अंतिम दिन चार विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

हजारीबाग. जिले में झारखंड अधिविद्य परिषद की ओर से आयोजित वार्षिक मैट्रिक परीक्षा मंगलवार को संपन्न हो गयी. अंतिम दिन की परीक्षा में चार विद्यार्थी अनुपस्थित थे. निर्धारित 69 परीक्षा केंद्रों में 10 केंद्रों पर परीक्षा ली गयी. इसमें 203 में 199 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई. डीइओ प्रवीण रंजन ने कहा कि मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त करा ली गयी है. इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 फरवरी तक होगी.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola