चुनाव में 250 से अधिक छोटी-बड़ी गाड़ियों का होगा इस्तेमाल

Updated:
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी जारी

विज्ञापन

हजारीबाग. जिले के शहरी क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है. चुनाव के दरम्यान वाहनों के इस्तेमाल को लेकर अलग से कोषांग बनाया गया है. संत कोलंबस कॉलेज मैदान में बने वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी डीटीओ बैद्यनाथ कामती हैं. कोषांग के संचालन में दर्जनों कर्मियों को लगाया गया है. यहां नगर निकाय चुनाव में इस्तेमाल के लिए वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है. लगभग 250 से अधिक वाहनों को चुनाव कार्य के लिए सुरक्षित किया गया है. इसमें जरूरत के अनुसार छोटे-बड़े सभी तरह के वाहन को शामिल किया गया है. चुनाव कार्य में लगने वाहन के मालिकों को नियम संगत भाड़े का भुगतान मिलेगा. चुनाव कार्य के लिए एक सेक्टर में 10 से अधिक बूथ रखे गये हैं. नगर निकाय चुनाव में कुल बूथों की संख्या 160 है. कुल वार्ड की संख्या 36 है. इसमें सेक्टर स्तर पर नियुक्त मजिस्ट्रेट को चुनाव के दरम्यान एक-एक गाड़ी मिलेगी. 160 बूथों पर पहुंचने वाले चुनाव कर्मियों को गाड़ी उपलब्ध करायी जायेगी. चुनाव संपन्न होने के बाद चुनाव कर्मी फिर उसी गाड़ी से लौटेंगे. बता दें कि जिला प्रशासन वाहन कोषांग से जुड़े विस्तृत आंकड़े व इससे जुड़ी जानकारी समय-समय पर हजारीबाग डॉट एनआइसीडॉट इन के वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola