गुमला में स्कूल जा रही 7वीं क्लास की छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने 3 घंटे के अंदर आरोपी को किया गिरफ्तार

गुमला के घाघरा प्रखंड में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना के तीन घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. बताया गया कि पीड़िता सहेली के साथ स्कूल जा रही है. इसी दौरान पहले से घात लगाये आरोपी पीड़िता को जबरन पकड़ कर उसके साथ दुष्कर्म किया.
Jharkhand News: गुमला जिले के घाघरा प्रखंड में 13 साल की छात्रा से दुष्कर्म हुआ है. पीड़िता सातवीं कक्षा में पढ़ती है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस रेस हुई और तीन घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार किया. बताया गया कि पीड़ित अपनी सहेली के साथ साइकिल से स्कूल जा रही थी. इस दौरान पहले से घात लगाये आरोपी ने पीड़िता को पकड़ कर जबरन अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बीपीओ की पहल पर पीड़िता थाना पहुंच कर आपबीती सुनायी.
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार, पीड़िता शुक्रवार की सुबह अपनी सहेली के साथ नवडीहा स्कूल जाने के लिए साइकिल से निकली थी. इस दौरान रास्ते में बगीचा में पहले से घात लगा कर बैठे बेती पतराटोली गांव निवासी पंकज उरांव ने दोनों छात्राओं को रोक लिया. एक छात्रा को पंकज ने पकड़ा और बगीचा की ओर ले जाने लगा. जिसके बाद सहेली डर से भागते हुए विद्यालय पहुंची और सारी जानकारी दी. जिसके बाद फोन पर परिजनों को घटना की जानकारी दिया गया. गांव के 8-10 लोग बगीचा में पहुंचकर छानबीन करने लगे. एक घंटे के बाद छात्रा रोते-रोते घर पहुंची. इस दौरान छात्रा का ड्रेस भी गंदा हो गया.
बीआरपी की पहल पर पीड़िता पहुंची थाना
छात्रा ने परिजन एवं ग्रामीणों को घटना की पूरी जानकारी दी. छात्रा डरी सहमी थी. इसी दौरान अपने निजी कार्य को लेकर महिला मंडल की बीआरपी गांव पहुंची. घटना के संबंध में चर्चा सुनी. जिसके बाद बीआरपी की पहल पर पीड़ित बच्ची और परिजन थाना पहुंचे. पुलिस को घटना की जानकारी दी.
तीन घंटे में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
थानेदार अमित कुमार चौधरी सूचना मिलने के तीन घंटे के अंदर दुष्कर्म के आरोपी युवक को पकड़ कर घाघरा थाना ले आये. थानेदार श्री चौधरी ने बताया कि सूचना मिला कि नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है. जिसके बाद गांव पहुंचते ही पुलिस की गाड़ी देखकर आरोपी भागने लगा. जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




